Raja Raghuvanshi Murder Case : सोनम रघुवंशी मामले को लेकर आई बड़ी खबर, जाने पूरी खबर

Raja Raghuvanshi Murder Case: Big news about Sonam Raghuvanshi case, know the full story

Raja Raghuvanshi Murder Case : मध्यप्रदेश के चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड में एक बड़ा अपडेट सामने आया है। मामले की मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी को कोर्ट से जमानत मिल गई है। वह अपने पति राजा रघुवंशी की हत्या के आरोप में पिछले कई महीनों से शिलांग जेल में बंद थी।

जमानत मिलने की जानकारी मृतक के बड़े भाई ने दी है। इस फैसले से जहां सोनम को राहत मिली है, वहीं राजा रघुवंशी के परिवार के लिए यह खबर किसी बड़े झटके से कम नहीं मानी जा रही है। परिवार लंबे समय से मामले में न्याय की मांग कर रहा है।

तीन बार खारिज हो चुकी थी याचिका
सोनम रघुवंशी ने इससे पहले भी तीन बार जमानत के लिए अदालत का दरवाजा खटखटाया था, लेकिन हर बार उसकी याचिका खारिज कर दी गई थी। इसके विपरीत, इसी मामले में कथित रूप से सहयोग करने वाले लोकेंद्र सिंह तोमर, गार्ड बलबीर अहिरवार और शिलोम जेम्स को पहले ही जमानत मिल चुकी थी।

अब चौथी बार में कोर्ट ने सोनम की जमानत याचिका मंजूर कर ली है। हालांकि, इस हत्याकांड में उसका कथित प्रेमी और सहयोगी राज कुशवाह अभी भी जेल में बंद है।

मामले की सुनवाई आगे जारी रहेगी और अगली तारीख पर दोनों पक्षों की दलीलें फिर से सुनी जाएंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button