Betul News : कांग्रेस जिलाध्यक्ष निलय डागा का दो दिवसीय दौरा कार्यक्रम, पार्टी को मजबूत करने होगी बैठकें
Betul News: Congress District President Nilay Daga's two-day tour program, meetings to strengthen the party

Betul Congress News : बैतूल जिले में किसानों की समस्याओं और संगठनात्मक मजबूती को लेकर कांग्रेस सक्रिय नजर आ रही है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष निलय विनोद डागा 25 और 26 अप्रैल को बैतूल जिले के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे। इस दौरान पहले दिन वे विभिन्न गेहूं खरीदी केंद्रों पर पहुंचकर किसानों से सीधा संवाद करेंगे, वहीं दूसरे दिन जिला प्रभारी सुनील उइके के साथ अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में संगठनात्मक बैठकों में भाग लेंगे।
जिला कांग्रेस कमेटी के संगठन महामंत्री बृजभूषण पांडे ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि 25 अप्रैल को सुबह 10:45 बजे श्री डागा बैतूल से प्रस्थान कर 11 बजे भोगीतेढ़ा पहुंचेंगे। यहां वे गेहूं खरीदी केंद्र पर किसानों से चर्चा करेंगे। इसके बाद 11:30 बजे किसान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष के निवास पर किसानों से मुलाकात कर खरीदी व्यवस्था, भुगतान और अन्य समस्याओं पर चर्चा करेंगे।
दोपहर 12:15 बजे खेडीसावलीगढ़ पहुंचकर किसान नेता कमलेश धोटे के निवास पर किसानों से संवाद करेंगे। इसके बाद दोपहर 1 बजे गांधी चौक स्थित मिनी स्टेडियम में स्व. उषा मोतीसिंह बैस के श्रद्धांजलि कार्यक्रम में शामिल होंगे। यहां स्थानीय नागरिकों और कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी।
दोपहर 1:30 बजे हिवरखेड़ी पहुंचकर गज्जू चंदेल के निवास पर किसानों से चर्चा करेंगे। इसके बाद 2:10 बजे बोरगांव और 2:45 बजे कोदारोटी पहुंचकर किसान कांग्रेस के पूर्व कार्यवाहक अध्यक्ष यतीन्द्र सोनी के निवास पर गेहूं खरीदी को लेकर क्षेत्र के किसानों से संवाद करेंगे। इन बैठकों में किसानों की समस्याओं, तौल, भुगतान और खरीदी व्यवस्था को लेकर फीडबैक लिया जाएगा। 3:15 बजे कोटारोटी से प्रस्थान के साथ पहले दिन का कार्यक्रम समाप्त होगा।
दौरे के दूसरे दिन 26 अप्रैल को सुबह 10:45 बजे बैतूल से प्रस्थान कर 11 बजे पाढर पहुंचेंगे। यहां जिला प्रभारी सुनील उइके के साथ घोड़ाडोंगरी विधानसभा के ब्लॉक अध्यक्षों और वरिष्ठ नेताओं से चर्चा करेंगे। इसके बाद 12:30 बजे बोरदेही में आमला विधानसभा क्षेत्र के ब्लॉक अध्यक्षों और वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं के साथ बैठक होगी।
दोपहर 2 बजे मुलताई पहुंचकर मुलताई पोद्दार स्कूल में ब्लॉक अध्यक्षों एवं वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद 4 बजे गुदगांव में भैंसदेही विधानसभा के ब्लॉक अध्यक्षों और वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं के साथ संगठनात्मक चर्चा होगी।
शाम 4:45 बजे गुदगांव से प्रस्थान कर 5:45 बजे बैतूल आगमन के साथ दौरा समाप्त होगा। इस दो दिवसीय कार्यक्रम में किसानों की समस्याओं का जमीनी स्तर पर आकलन करने के साथ-साथ संगठन को मजबूत करने की रणनीति पर भी विशेष जोर रहेगा।



