Betul News : नदी में मिला महिला का शव, हत्या की आशंका, सिर में मिली गंभीर चोट

Betul News: Woman's body found in river, suspicion of murder, serious head injury

Betul News : बैतूल के बैतूल बाजार थाना क्षेत्र के गाड़वा पीपला में ताप्ती नदी में महिला का शव मिलने से सनसनी फेल गई। सूचना मिलते ही बैतूल बाजार पुलिस मौके पर पहुंची और महिला के शव को नदी से बाहर निकाला। मृतिका की पहचान ग्राम कामिंदा निवासी बाली पति मोगिंया जावलकर उम्र 27 वर्ष के रूप में की गई। मृतिका के सिर में गंभीर चोट मिलने से हत्या की आशंका जताई जा रही है।
बैतूल बाजार थाना प्रभारी अंजना धुर्वे ने बताया कि महिला का पति से विवाद होने के बाद एक वर्ष से अपने मायके गाड़वा पीपला में रहती थी। महिला रविवार को नदी पर कपड़े धोने के लिए कई थी। महिला का शव नदी में पानी में पड़ा मिला। मृतिका का सोमवार को जिला चिकित्सालय में पोस्टमार्टम किया गया। शॉर्ट पीएम रिपोर्ट में चोट लगने के कारण महिला की मौत होने की जानकारी सामने आई है। मुख्य पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण सामने आएंगा। हत्या की सुई महिला के पति की और घूम रही है। बताया जा रहा है कि महिला का पति से विवाद था। पति प्रतिदिन शराब पीकर आता और मारपीट करता था। पति की इस हरकत से परेशान महिला अपने मायके गई थी। जिस दिन महिला का शव नदी में पड़ा मिला उस दिन मृतिका के पति को लोगों द्वारा गांव के आसपास देखने का दावा किया है। 
गुत्थी सुलझाना पुलिस के लिए कड़ी चुनौती
महिला की हत्या हुई और या फिर हादसे के कारण महिला की मौत हुई है। यह गुत्थी सुलझाना पुलिस के लिए कड़ी चुनौती साबित हो सकती है। पुलिस के मुताबिक महिला के पति का मोबाईल भी बंद आ रहा है। पति घर से लापता है। शॉर्ट पीएम रिपोर्ट में चोट लगने के कारण मौत होने की जानकारी सामने आने के बाद पुलिस के लिए चुनौती और बड़ गई है। बैतूल बाजार थाना प्रभारी का कहना है कि फिलहाल पुलिस ने मृग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। महिला के पति की तलाश की जा रही है। उससे पुछताछ के बाद ही कुछ मामला सामने आ सकता है। इसके अलावा और तकनीकि साक्ष्य जुटाएं जा रहे है। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button