Board Exam Result 2026 : बैतूल में कक्षा दसवीं से 5 विद्यार्थियों और 12वी से एक छात्रा प्रदेश टॉप 10 सूची में शामिल

Board Exam Result 2026: 5 students from class 10th and 1 girl from class 12th in Betul included in the state top 10 list

Board Exam Result 2026 :  माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल में बुधवार को कक्षा दसवीं और बारहवीं का बोर्ड परीक्षा परिणाम जारी किया है। इस बार बैतूल का दबदबा प्रदेश स्तर पर देखने को मिला है। कक्षा दसवीं में बैतूल से पांच विद्यार्थी और कक्षा 12वीं से एक छात्रा प्रदेश टॉप 10 सूची में स्थान बनाया है। कक्षा दसवीं में उत्कृष्ट विद्यालय बैतूल के छात्र गुंजन पिता सुनील देशमुख ने 495 अंक प्राप्त कर प्रदेश में पांचवा स्थान, उदित पवार पिता गिरधारी पवार यूनिवर्सल इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल आमला 492 अंक प्राप्त कर आठवां स्थान, शिवम पिता हेमराज खोड़के उत्कृष्ट विद्यालय बैतुल ने 491 अंक प्राप्त कर प्रदेश में 9वा स्थान, चंद्रशेखर पिता नारायण हुरमाडे उत्कृष्ट विद्यालय बैतूल ने 490 अंक प्राप्त कर दसवां स्थान, पीयू पिता बलराम राठौड़ उत्कृष्ट विद्यालय के छात्र ने 490 अंक प्राप्त कर प्रदेश में दसवां स्थान प्राप्त किया है। परीक्षा परिणाम में बैतूल उत्कृष्ट विद्यालय का फिर दबदबा बना रहा है। 
कक्षा 12वीं में रुतुजा देशपांडे सातवें स्थान पर
Oplus_131072
हायर सेकेंडरी स्कूल परीक्षा परिणाम में ऋतुजा देशपांडे  पिता आशिष देशपांडे महर्षि दयानंद इंग्लिश स्कूल चिचोली की छात्रा द्वारा 486 अंक प्राप्त कर प्रदेश में सातवां स्थान प्राप्त किया है। 

बैतूल जिला का परीक्षा परिणाम

बैतूल: जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय द्वारा वर्ष 2025-26 की बोर्ड परीक्षाओं का परिणाम जारी कर दिया गया है। जारी आंकड़ों के अनुसार जिले में 10वीं और 12वीं दोनों कक्षाओं में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने सफलता हासिल की है।

10वीं का परिणाम
कक्षा 10वीं में कुल 19,759 विद्यार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया, जिसमें से 13,999 छात्र उत्तीर्ण हुए। नियमित विद्यार्थियों का पास प्रतिशत 79.70% रहा, जबकि स्वाध्यायी छात्रों का परिणाम 34.57% दर्ज किया गया। इस परीक्षा में 9,296 छात्रों ने प्रथम श्रेणी प्राप्त की।

12वीं का परिणाम
कक्षा 12वीं में कुल 14,581 परीक्षार्थियों में से 9,712 छात्र सफल रहे। नियमित छात्रों का पास प्रतिशत 74.01% रहा, जबकि स्वाध्यायी छात्रों का परिणाम 32.34% रहा। इस कक्षा में 6,683 विद्यार्थियों ने प्रथम डिवीजन हासिल किया।

प्रावीण्य सूची में भी स्थान
जिले के मेधावी विद्यार्थियों ने राज्य स्तर पर भी अपनी पहचान बनाई है। कक्षा 10वीं में एक छात्र ने 495/500 अंक हासिल कर जिला स्तर पर पहला और प्रदेश स्तर पर पांचवां स्थान प्राप्त किया। वहीं अन्य छात्रों ने भी टॉप-10 सूची में जगह बनाई।
कक्षा 12वीं में भी एक छात्रा ने प्रदेश स्तर पर सातवां स्थान प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया।

सरकारी स्कूलों का बेहतर प्रदर्शन
इस बार सरकारी उत्कृष्ट विद्यालयों के छात्रों का प्रदर्शन खासा सराहनीय रहा। कई छात्रों ने प्रदेश स्तरीय मेरिट सूची में स्थान बनाकर शिक्षा की गुणवत्ता को साबित किया है।

जिला शिक्षा अधिकारी ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button