Asha Bhosle Death News : प्रसिद्ध गायिका आशा भोसले का 92 वर्ष की उम्र में निधन, बॉलीवुड में शोक की लहर
Asha Bhosle Death News: Famous singer Asha Bhosle passes away at the age of 92, wave of mourning in Bollywood
Asha Bhosle Death News : प्रसिद्ध गायिका आशा भोसले का 92 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। रविवार दोपहर उन्होंने मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में अंतिम सांस ली। जानकारी के अनुसार, उन्हें शनिवार शाम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल के डॉक्टर प्रतीत समदानी ने बताया कि आशा भोसले लंबे समय से कई स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रही थीं और मल्टी-ऑर्गन फेल्योर के कारण उनका निधन हुआ।उनके बेटे आनंद भोसले ने बताया कि अंतिम दर्शन के लिए उनका पार्थिव शरीर सोमवार सुबह 11 बजे उनके निवास पर रखा जाएगा। इसके बाद शाम 4 बजे मुंबई के शिवाजी पार्क में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।संगीत जगत में उनके निधन से शोक की लहर है और देशभर से श्रद्धांजलि दी जा रही है। आशा भोसले ने 12000 से अधिक गीत गाये हैं।
प्रधानमंत्री ने जताया दुख
आशा भोंसले के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताया है उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा कि भारत की सबसे प्रतिष्ठित और बहुमुखी आवाज में से एक आशा भोंसले के निधन से अत्यंत दुखी हूं। आशा भोंसले के गीत हमेशा लोगों की जीवन में गूंजते रहेंगे।



