MP News : इंदौर के राजा रघुवंशी परिवार में गम के बीच आई खुशखबरी, जाने क्या है पूरी खबर, ऐसा बना संयोग
MP News: Good news comes amidst grief of Raja Raghuvanshi family in Indore, know the full story.
MP News : बहुचर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड के बाद लंबे समय से गम में डूबे परिवार में अब खुशी ने दस्तक दी है। शनिवार और रविवार की दरमियानी रात राजा रघुवंशी के बड़े भाई सचिन रघुवंशी के घर बेटे का जन्म हुआ। करीब 8-9 महीनों से बेटे की मौत के सदमे से जूझ रहे परिवार के लिए यह पल भावुक कर देने वाला रहा।
नवजात के जन्म के साथ ही घर में एक बार फिर किलकारियां गूंजीं और माहौल कुछ समय के लिए ही सही, लेकिन गम से बाहर आता नजर आया। परिवार के सदस्य बच्चे को प्यार से ‘राजा’ कहकर पुकार रहे हैं।
परिजनों का मानना है कि यह सिर्फ संयोग नहीं, बल्कि एक आस्था से जुड़ा अनुभव है। परिवार के सदस्य विपिन रघुवंशी के अनुसार, हत्या के बाद कामाख्या मंदिर के एक पुजारी ने भविष्यवाणी की थी कि राजा दोबारा परिवार में जन्म लेगा। अब बेटे के जन्म के बाद परिवार उस बात को सच मान रहा है।
परिवार इस घटना को खास संयोग भी मान रहा है। उनका कहना है कि जिस दिन राजा की हत्या हुई थी, उसी तिथि (ग्यारस) को नवजात का जन्म भी हुआ। इतना ही नहीं, मृत्यु का समय दोपहर 2:40 बजे बताया गया था, जबकि बच्चे का जन्म भी लगभग उसी समय के आसपास हुआ।
परिवार का दावा है कि नवजात की कुंडली भी दिवंगत राजा से मिलती-जुलती बताई जा रही है। इसी वजह से बिना किसी औपचारिक नामकरण के बच्चे का नाम ‘राजा’ रख दिया गया है।
शोक और विश्वास के बीच खड़ा यह परिवार अब इस नए सदस्य में उम्मीद और भावनात्मक सहारा देख रहा है।



