Gold- Silver Price 30 March 2026 : सप्ताह के पहले दिन सोना-चांदी के दामों में आई गिरावट, जाने 10 ग्राम गोल्ड के रेट
Gold-Silver Price 30 March 2026: Gold and silver prices fell on the first day of the week, know the rate of 10 grams of gold.

Gold- Silver Price 30 March 2026: भारतीय सर्राफा बाजार में सोने और चांदी के दामों में उतार चढ़ाव जारी है। कभी दामों में कमी आ जाती तो कभी बढ़ोतरी हो जाती है। 30 मार्च 2026 दिन सोमवार को दिन के शुरुआत में सोने- चांदी के दाम में कमी आई है। (Gold- Silver Price) सोने की कीमत 1 लाख 10 ग्राम के पार पहुंच गये। वही शुद्ध चांदी के भाव 2 लाख प्रति किलो से अधिक पहुंच गए हैं। इंडियन बुलियन एवं ज्वेलर्स एसोसिएशन के मुताबिक सोमवार को 999 शुद्धता वाले 24 कैरेट सोने के दाम 142942 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गए हैं। 995 शुद्धता वाले सोने की कीमत 142370 रुपये है। 916 शुद्धता वाले 22 कैरेट सोने के दाम 130935 रुपये 10 ग्राम, 750 शुद्धता वाले 18 कैरेट शुद्धता वाले सोने के दाम 107207 रुपये, 585 शुद्धता वाले 14 कैरेट सोने के दाम 83621 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गए हैं। 999 शुद्धता वाली चांदी की कीमत 2 लाख 30 हजार रुपये प्रतिकिलो पर पहुँच गए है।


