Gold- Silver Price 12 March 2026 : आज सोना-चांदी के दामों में मिलाजुला रहा असर, जाने 18 कैरेट 10 ग्राम गोल्ड के रेट
Gold-Silver Price 12 March 2026: There was a mixed effect on the prices of gold and silver today, know the rate of 18 carat 10 grams gold.
Gold- Silver Price 12 March 2026: भारतीय सर्राफा बाजार में सोने और चांदी के दामों में उतार चढ़ाव जारी है। कभी दामों में कमी आ जाती तो कभी बढ़ोतरी हो जाती है। 12 मार्च 2026 दिन गुरुवार को सोने- चांदी के दाम में कमी आई है। (Gold- Silver Price) सोने की कीमत 1 लाख 10 ग्राम के पार पहुंच गये। वही शुद्ध चांदी के भाव 2 लाख प्रति किलो से अधिक पहुंच गए हैं। इंडियन बुलियन एवं ज्वेलर्स एसोसिएशन के मुताबिक गुरुवार को 999 शुद्धता वाले 24 कैरेट सोने के दाम 160303 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गए हैं। 995 शुद्धता वाले सोने की कीमत 159662 रुपये है। 916 शुद्धता वाले 22 कैरेट सोने के दाम 146838 रुपये 10 ग्राम, 750 शुद्धता वाले 18 कैरेट शुद्धता वाले सोने के दाम 120227 रुपये, 585 शुद्धता वाले 14 कैरेट सोने के दाम 93777 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गए हैं। 999 शुद्धता वाली चांदी की कीमत 2 लाख 89 हजार 900 रुपये प्रतिकिलो पर पहुँच गए है।
