Betul Road Accident : अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में बैंक कर्मी की मौत

Betul Road Accident: Unknown vehicle hits bike, bank employee dies in the accident

Betul Road Accident :  बैतूल कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्ग हुए सडक़ हादसे में एक बैंक कर्मी की मौत हो गई। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक हिवरखेड़ी के पास सडक़ हादसा हुआ। हादसे में बैंक कर्मी आशीष पिता महादेव रावंदे निवासी ग्राम धामोरी (आठनेर) गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल भर्ती किया गया है। हालात नाजूक होने पर उसे भोपाल रेफर किया गया, भोपाल ले जाते समय बैंक कर्मी की मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि अज्ञात वाहन ने बाईक को टक्कर मार दी और वाहन चालक फरार हो गया। आशीष चिचोली के हिसाब बैंक में पदस्थ था। मृतक का बुधवार सुबह पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला पंजीबद्ध कर जांच शुरू कर दी है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button