Betul Crime News : लूट की तीन घटनाओं का खुलासा, 4 नाबालिग गिरफ्तार

Betul Crime News: Three robbery incidents solved, 4 minors arrested

प्रतीकात्मक फोटो

Betul Crime News : बैतूल कोतवाली पुलिस ने 3 लूट की घटनाओं का खुलासा किया है। इस मामले में पुलिस ने 4 नाबालिगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों द्वारा राह चलते लोगों से मोबाईल, नगदी राशि, मोटर सायकिल लूट लेते थे। लूट की घटना से लोग दहशत में थे लेकिन पुलिस ने आरोपियों को दबोच लिया है। आरोपी डरा-धमकाकर लूट की घटना को अंजाम देते थे। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक जनवरी माह में लूट की घटना सामने आई थी। एसपी वीरेन्द्र जैन के निर्देश पर पुलिस ने आरोपियों को पकडऩे के लिए टीम का गठन किया गया। 20 जनवरी को अर्थव दुबे की मोटर सायकिल और मोबाईल फोन लक्की ढाबे के पास लूट लिया था। दूसरी घटना फोरलेन पर हुई 30 जनवरी को फुलेसिंह की मोटर सायकिल और मोबाईल और 150 रूपए छीन लिए गए। तीसरी घटना टिगरिया लापाझिरी मार्ग पर 9 फरवरी को हुई। यहां सूरज नाम के युवक से बैग छीन लिया जिसमें 5 हजार रूपए रखे थे। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्य, सीसीटीवी और मुखबिर की सूचना पर आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

लूट का सामन जप्त

पुलिस ने लूट की घटना को अंजाम देने वाले 4 नाबालिगों को गिरफ्तार किया है, जिनके पास से लूटा गया सामान जप्त किया गया है, जिसमें एक मोटर सायकल, 5 मोबाईल फोन सहित कुछ नगद राशि शामिल है। पुलिस के मुताबिक आरोपियों द्वारा अलग-अलग क्षेत्रों में घूम कर राह चलते व्यक्तियों से लूट की घटना को अंजाम देते थे। गिरफ्तार दो आरोपियों पर पूर्व में 2 हत्या के मामले भी दर्ज है। आरोपियों को गिरफ्तार करने में कोतवाली थाना प्रभारी देवकरण डेहरिया, उप निरीक्षक उत्तम मस्तकार, वसंत अहाके, प्रधान आरक्षक शिव उईके, तरूण पटेल, आरक्षक अनिरूद्ध यादव, नीतिन चौहान, विशाल, दीपेन्द्र सिंह और राजेन्द्र धाड़से की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button