Betul News : जिला अस्पताल में डिलीवरी के दौरान शिशु की मौत, जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति गठित, स्टाफ को हटाया
Betul News: Infant dies during delivery at district hospital, three-member committee formed to investigate, staff removed
Betul News : बैतूल जिला अस्पताल में डिलीवरी के दौरान नवजात शिशु की मृत्यु के प्रकरण में स्टाफ द्वारा लापरवाही बरतने की शिकायत पर सिविल सर्जन, जिला अस्पताल डॉ. जगदीश घोरे ने बताया कि शिकायत की जांच के लिए तीन सदस्यीय जांच समिति गठित की गई है।जानकारी के अनुसार 20 फरवरी को रात को शाकादेही निवासी महिला को प्रसव के लिए जिला अस्पताल भर्ती किया था। प्रसव के समय बच्चे की मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि प्रसव के दौरान स्टाफ नर्स द्वारा लापरवाही बरती गई जिसके कारण बच्चे की मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि प्रसव के दौरान महिला के पेट पर दबाव डाला गया और नवजात की मौत हो गई। घटना के बाद से प्रसूता महिला की मानसिक स्थति बिगड़ गई है। इस मामले की शिकायत कलेक्टर से की है।
जांच के लिए टीम गठित
समिति में सर्जन डॉ. रंजीत राठौर, शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. आशीष ठाकुर तथा डॉ ईशा डेनियल को शामिल किया गया है।
उन्होंने परिजनों द्वारा लगाए गए “घुसे से दबाव देने” संबंधी शिकायत पर स्पष्ट किया कि सामान्य प्रसव के दौरान पेट के ऊपरी हिस्से पर नियंत्रित दबाव देना एक सामान्य एवं वैज्ञानिक प्रक्रिया है। इस प्रक्रिया से शिशु का मूवमेंट नीचे की ओर होता है, जिससे प्रसव में सहायता मिलती है तथा प्रसूता को अत्यधिक दर्द से भी राहत मिल सकती है।
इसके बावजूद परिजनों की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए पूरे मामले की जांच के लिए समिति गठित कर दी गई है। समिति की रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। साथ ही वार्ड में मौजूद चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी को भी हटाया गया हैं।



