IND vs SA Highlights : दक्षिण अफ्रीका ने भारत को 76 रन से हराया, 18.5 ओवर में पूरी टीम आउट
IND vs SA Highlights: South Africa beat India by 76 runs, entire team out in 18.5 overs
IND vs SA Highlights: अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रविवार को दक्षिण अफ्रीका और भारत के बीच T20 वर्ल्ड कप का तीसरा सुपर 8 मैच खेला गया। साउथ अफ्रीका ने इस मैच में भारत को 76 रन से हराया। दक्षिण अफ्रीका की टीम ने टॉस जीत का पहले बैटिंग करने का निर्णय लिया। दक्षिण अफ्रीका की टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 187 रन बनाए। डेविड मिलर ने 35 गेंद में 63 रन की शानदार पारी खेली। देवाल्ड ब्रेविस ने 45 रन, ट्रिस्टन ने 44 रन की शानदार पारी खेली।

पूरे ओवर नही खेल सकी भारतीय टीम
लक्ष्य का पीछा करने मैदान में उतरी भारतीय टीम कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई। अच्छे खिलाड़ी जल्द आउट हो गए। भारतीय टीम ने 18.5 ओवर में 10 विकेट खोकर महज 111 रन ही बनाये। अभिषेक शर्मा ने 15, सूर्यकुमार यादव ने 18, शिवम दुबे ने 42, हार्दिक पांड्या 18 रन पर आउट हो गए।



