Gold- Silver Price 02 February 2026: बजट के दूसरे दिन धड़ाम से गिरे सोने-चांदी के दाम, जाने 24 कैरेट 10 ग्राम गोल्ड के रेट
Gold-Silver Price 02 February 2026: Gold and silver prices fell sharply on the second day of the budget, know the rate of 24 carat 10 grams gold.

Gold- Silver Price 02 February 2026: भारतीय सर्राफा बाजार में सोने और चांदी के दामों में उतार चढ़ाव जारी है। कभी दामों में कमी आ जाती तो कभी बढ़ोतरी हो जाती है। 02 फरवरी 2026 दिन सोमवार को सोने- चांदी के दाम में गिरावट आई है। (Gold- Silver Price) सोने की कीमत 1 लाख 10 ग्राम के पार पहुंच गये। वही शुद्ध चांदी के भाव 2 लाख प्रति किलो से अधिक पहुंच गए हैं। इंडियन बुलियन एवं ज्वेलर्स एसोसिएशन के मुताबिक सोमवार को 999 शुद्धता वाले 24 कैरेट सोने के दाम 142270 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गए हैं। 995 शुद्धता वाले सोने की कीमत 141700 रुपये है। 916 शुद्धता वाले 22 कैरेट सोने के दाम 130319 रुपये 10 ग्राम, 750 शुद्धता वाले 18 कैरेट शुद्धता वाले सोने के दाम 106703 रुपये, 585 शुद्धता वाले 14 कैरेट सोने के दाम 83228 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गए हैं। 999 शुद्धता वाली चांदी की कीमत 2 लाख 36 हजार 496 रुपये प्रतिकिलो पर पहुँच गए है।


