Defence Budget 2026 : ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत सरकार ने बढ़ाया रक्षा बजट, सेना होगी और मजबूत

Defence Budget 2026: After Operation Sindoor, the Indian government increased the defence budget, the army will become stronger.

Defence Budget 2026 :भारत सरकार ने 1 फरवरी को  बजट पेश किया है। इस बार सरकार ने रक्षा बजट में भी बढ़ोतरी की है। ऑपरेशन सिंदूर के बाद रक्षा बजट में पिछले वर्ष से 15 प्रतिशत अधिक है  बजट में बढ़ोतरी होने से भारतीय सेना और मजबूत होगी। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किए गए बजट में  7.84 लाख करोड़ का रक्षा बजट रखा गया है। बजट में 1 लाख करोड़ की बढ़ोतरी की है। पाकिस्तान से संघर्ष के बाद भारत ने अपनी सेना को और मजबूत करने का फैसला लिया है।

होगी 114 राफेल विमान की डील
भारतीय सेवा को मजबूत रखने के लिए रक्षा बजट में सबसे ज्यादा ध्यान विमान और एयरो इंजन पर दिया गया है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत फ्रांस से 114 राफेल जेट की डील करने वाला है। भारत सरकार सेना को अत्याधुनिक हथियार बेहतर तकनीकी और मजबूत सप्लाई सिस्टम से लैस करने वाली है। रक्षा बजट देश की सुरक्षा और जरूरत को ध्यान में रखते हुए पेश किया गया है। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button