MP Weather Alert :  मध्य प्रदेश में फिर बदलेगा मौसम, तीन दिन तेज बारिश का अलर्ट

MP Weather Alert: Weather will change again in Madhya Pradesh, alert for heavy rain for three days

MP Weather Alert :  मध्य प्रदेश में एक बार फिर मौसम बदलने वाला है नया पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण प्रदेश के कई जिलों में बारिश की संभावना बनी है। नए सिस्टम के कारण 31 जनवरी से 2 फरवरी तक बारिश की स्थिति बनी हुई है। एमपी के कई जिलों में कड़ाके की ठंड का दौर जारी है। शुक्रवार को राजगढ़ में न्यूनतम तापमान 3.0 और पचमढ़ी 7.2 डिग्री दर्ज किया है। इन जिलो कड़ाके की ठंड पड़ रही है। नए-नए सिस्टम एक्टिव होने के कारण मौसम पल-पल पर बदल रहा है।

इन जिलों में छाया रहा घना कोहरा
मौसम विभाग के मुताबिक शुक्रवार सुबह  भोपाल, विदिशा, सिहोर, राजगढ़, शाजापुर, आगर, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, श्योपुरकलां, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, शहडोल, कटनी, दमोह, सागर ,ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, सतना, पन्ना, छत्तरपुर, टीकमगढ़, निवाडी, मेहर जिले में मध्यम से घना कोहरा छाया रहा। 
इन जिलों में होगी बारिश
मौसम विभाग भोपाल के मुताबिक 31 जनवरी 2026 को प्रदेश के ग्वालियर, मुरैना, दतिया, भिंड, श्योपुर, शिवपुरी, अशोकनगर, गुना, विदिशा, सागर, निवाड़ी, टीकमगढ़ और छतरपुर में बारिश का अलर्ट है। कही तेज तो कही रिमझिम बारिश हो सकती है।
1 फरवरी 2026 एमपी के नीमच, मंदसौर, आगर-मालवा, राजगढ़, शाजापुर, सीहोर, भोपाल, विदिशा, सागर, रायसेन, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, श्योपुर, ग्वालियर, भिंड, मुरैना, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना और रीवा में गरज-चमक बारिश का अलर्ट जारी किया है।
2 फरवरी को यहां बरसेंगे बादल
मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक आगामी 2 फरवरी 2026 को भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, राजगढ़, विदिशा, शाजापुर, सीहोर, रायसेन, नर्मदापुरम, नरसिंहपुर, देवास, हरदा, खंडवा, बुरहानपुर, खरगोन, बड़वानी, धार, सागर, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, दमोह, पन्ना, कटनी, सतना, मैहर, उमरिया, शहडोल, रीवा, मऊगंज, सीधी और सिंगरौली में गरज-चमक के साथ तेज से मध्यम बारिश हो सकती है। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button