Madhya Pradesh Weather Alert : ठंड के बीच एमपी में बदलेगा मौसम, बादल छाने और बारिश होने की संभावना
Madhya Pradesh Weather Alert: Weather will change in MP amid cold, possibility of clouds and rain
Madhya Pradesh Weather : मध्य प्रदेश में कड़ाके की ठंड के बीच मौसम में बदलाव होने वाला है। पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण बारिश की संभावना बनी है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक दो पश्चिमी विक्षोभ एक के बाद एक 19 जनवरी और 21 जनवरी 2026 की रात से सक्रिय होंगे। जिसके कारण उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित करने की संभावना है। इसका असर मध्य प्रदेश में भी देखने को मिलेगा। आगामी 21, 22 और 23 जनवरी को मध्य प्रदेश के कुछ स्थानों पर मावठे की बारिश होने की संभावना है। बारिश से ठंड के तेवर भी और अधिक बढ़ सकते हैं।इन जिलों में चलेगी शीतलहर
मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक मध्य प्रदेश के कुछ जिलों में शीतलहर चलने की संभावना बनी है। जिसमें अनुपपुर, शहडोल, कटनी जिला शामिल है। एमपी के कल्याणपुर में जबरदस्त ठंड चल रही है यहां का तापमान 3.7 डिग्री दर्ज किया है। खजुराहों में तापमान 5.8 डिग्री पर पहुँच गया है।
10 जिलो में कोहरे का अलर्ट
ठंड के साथ-साथ कोहरे की भी संभावना बनी है। ग्वालियर, दतिया, भिंड, रीवा, सतना, पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी में कोहरा छाया रहने का अलर्ट जारी किया है।



