Gold- Silver Price 14 January 2026: सोना- चांदी के दामों में फिर भारी बढ़ोतरी, जाने 22 कैरेट 10 ग्राम गोल्ड के रेट
Gold-Silver Price 14 January 2026: Gold-silver prices rise again, know the rate of 22 carat 10 grams gold
Gold- Silver Price 14 January 2026: भारतीय सर्राफा बाजार में सोने और चांदी के दामों में उतार चढ़ाव जारी है। कभी दामों में कमी आ जाती तो कभी बढ़ोतरी हो जाती है। 14 जनवरी 2026 दिन बुधवार को सोने- चांदी के दाम में बढोतरी हुई है। (Gold- Silver Price) सोने की कीमत 1 लाख 10 ग्राम के पार पहुंच गये। वही शुद्ध चांदी के भाव 2 लाख प्रति किलो से अधिक पहुंच गए हैं। इंडियन बुलियन एवं ज्वेलर्स एसोसिएशन के मुताबिक बुधवार को 999 शुद्धता वाले 24 कैरेट सोने के दाम 142015 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गए हैं। 1 हजार 868 रुपये महंगा हुआ है। 995 शुद्धता वाले सोने की कीमत 141446 रुपये है। 916 शुद्धता वाले 22 कैरेट सोने के दाम 130086 रुपये 10 ग्राम, 750 शुद्धता वाले 18 कैरेट शुद्धता वाले सोने के दाम 106511 रुपये, 585 शुद्धता वाले 14 कैरेट सोने के दाम 83079 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गए हैं। 999 शुद्धता वाली चांदी की कीमत 2 लाख 77 हजार 175 रुपये प्रतिकिलो पर पहुँच गए है। चांदी आज 14 हजार 143 रुपये महंगी हुई है।


