US Iran War : ईरान में हालात नियंत्रण से बाहर, भारतीयों को तत्काल देश छोड़ने की सलाह
US Iran War: Situation in Iran is out of control, Indians advised to leave the country immediately
US Iran War : ईरान में हिंसक प्रदर्शन के कारण हालात नियंत्रण से बाहर हो गए हैं। भारतीय दूतावास ने एडवाइजरी जारी करते हुए बताया कि ईरान में रहने वाले भारतीय नागरिक तत्काल देश छोड़ दे। भारतीयों को हिंसक वाले क्षेत्रों में जाने से बचना चाहिए। सभी भारतीय नागरिक भारतीय दूतावास के संपर्क में रहे। बता दे कि ईरान में पिछले कई दिनों से हिंसक प्रदर्शन हो रहे हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक अब तक ईरान में हिंसा के दौरान 12000 लोगों की मौत हो चुकी है। मीडिया के मुताबिक हिंसक प्रदर्शन पर अमेरिका की नजर बनी हुई है। एडवाइजरी में कहा गया है कि ईरान में रहने वाले भारतीय नागरिक, छात्र, तीर्थ यात्री, पर्यटक व्यापारी सभी लोग जल्द ईरान से बाहर निकल जाए।ट्रंप ने मिलट्री एक्शन का प्लान होल्ड पर डाला
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के खिलाफ मिलिट्री कार्रवाई का प्लान फिलहाल होल्ड पर रखा है। अमेरिका सेना कभी ईरान पर एक्शन ले सकती है। इधर अमेरिका के एक्शन को लेकर रूस ने भी कड़े तेवर दिखाए हैं।



