Betul News : बैतूल में भगवा झण्डे जलाकर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुँचाने वाले आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Betul News: Police arrested the accused who hurt religious sentiments by burning saffron flags in Betul.
Betul News : भगवा झंडे जलाकर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाले आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। शनिवार फरियादी बसंत पिता संजू साहू, उम्र 21 वर्ष, निवासी लोहिया वार्ड, गंज, बैतूल द्वारा थाना गंज में रिपोर्ट दर्ज की। हिंदू सम्मेलन के अवसर पर समाज के लोगों द्वारा शुक्रवार की रात्रि लगभग 11:30 बजे नंदी चौक, बाबा विश्वनाथ मंदिर की गली एवं आसपास के क्षेत्र में भगवा झण्डे लगाए गए थे।शनिवार प्रातः लगभग 07:30 बजे जब सकल हिंदू समाज द्वारा प्रभात फेरी निकाली जा रही थी, तब नंदी चौक, गंज पहुँचने पर यह पाया गया कि खंडेलवाल के घर के पास लगाए गए लगभग 30–40 झण्डे (डंडे सहित) गायब थे। आसपास तलाश करने पर 08–10 भगवा झण्डे पुष्पराज मिश्रा की आटा चक्की के पास आधे जले हुए अवस्था में पाए गए। अज्ञात आरोपियों द्वारा रात्रि के समय भगवा झण्डे उतारकर जलाए जाने से धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुँचाने का कृत्य किया गया।
रिपोर्ट पर थाना गंज में धारा 299 बीएनएस के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
प्रकरण की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस अधीक्षक बैतूल वीरेन्द्र जैन के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमला जोशी एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस बैतूल सुनील लाटा के नेतृत्व में थाना प्रभारी गंज प्रशिक्षु डीएसपी शैफा हाशमी को आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया।
गठित पुलिस टीम द्वारा सीसीटीवी फुटेज एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी में तौफिक खान, पिता सहीर खान, उम्र 23 वर्ष, निवासी लोहिया वार्ड, गंज, मुशरफ खान, पिता लतीफ खान, उम्र 23 वर्ष, निवासी लोहिया वार्ड, गंज शामिल है। दोनों आरोपियों को पुलिस अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें उनके द्वारा अपराध स्वीकार किया गया। आरोपियों तौफिक खान एवं मुशरफ खान को को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा।
सराहनीय भूमिका
उक्त कार्यवाही में एसडीओपी बैतूल श्री सुनील लाटा, डीएसपी शैफा हाशमी (थाना प्रभारी गंज), निरीक्षक नीरज पाल (थाना प्रभारी कोतवाली), उनि पवन कुमरे, उनि इरफान कुरैशी, प्रआर मयूर, प्रआर आशीष, प्रआर चन्द्रकिशोर, प्रआर रामदास, प्रआर गीता, प्रआर भारती, प्रआर संध्या, आर सुरजीत जाट, आर गजानंद, आर अनिल बेलवंशी, आर चन्द्रपाल सरयाम, आर राहुल शर्मा एवं आर उज्ज्वल की विशेष भूमिका रही।


