Betul News : दोस्त ने ही किया युवक पर चाकू से हमला, शराब पीने के बाद दोनों के बीच हुआ विवाद

Betul News: A friend attacked a young man with a knife, after a dispute between the two after drinking alcohol.

Betul News : बैतूल थर्टी फर्स्ट पर सदर में दो दोस्तों ने साथ में शराब पी, किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बड़ा कि एक दोस्त ने दूसरे दोस्त पर धार-धार चाकू से हमला कर दिया, जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया।
कोतवाली थाना प्रभारी नीरज पाल ने बताया कि बुधवार की रात को सदर में दो युवकों के बीच विवाद हो गया। विवाद में आमला निवासी अनिल निरापुरे पर उसी के दोस्त  भग्गुढाना निवासी राहुल मननासे ने चाकू से हमला कर दिया। चाकू लगने से अनिल को चोट आई है। तत्काल सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को जिला अस्पताल लाया गया।
चाकूबाजी करने वाले युवक को रात में ही हिरासत में ले लिया गया। शराब के नशे में किसी बात को लेकर विवाद होने की जानकारी सामने आई है। पुलिस ने मामला दर्ज चाकू बाजी की घटना की जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button