Gold- Silver Price 30 Deceber 2025: सोने- चांदी की कीमतों में फिर आया बदलाव, जाने 10 ग्राम 22 कैरेट गोल्ड के रेट
Gold-Silver Price 30 December 2025: Gold-silver prices have changed again, know the rate of 10 grams of 22 carat gold.
Gold- Silver Price 30 Deceber 2025: भारतीय सर्राफा बाजार में सोने और चांदी के दामों में उतार चढ़ाव जारी है। कभी दामों में कमी आ जाती तो कभी बढ़ोतरी हो जाती है। 30 दिसंबर 2025 दिन मंगलवार को सोने- चांदी के दाम में उतार चढ़ाव जारी है। (Gold- Silver Price) सोने की कीमत 1 लाख 10 ग्राम के पार पहुंच गये। वही शुद्ध चांदी के भाव 2 लाख प्रति किलो से अधिक पहुंच गए हैं। इंडियन बुलियन एवं ज्वेलर्स एसोसिएशन के मुताबिक मंगलवार को 999 शुद्धता वाले 24 कैरेट सोने के दाम 136781 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गए हैं। 995 शुद्धता वाले सोने की कीमत 136233 रुपये है। 916 शुद्धता वाले 22 कैरेट सोने के दाम 125291 रुपये 10 ग्राम, 750 शुद्धता वाले 18 कैरेट शुद्धता वाले सोने के दाम 102586 रुपये, 585 शुद्धता वाले 14 कैरेट सोने के दाम 80017 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गए हैं। 999 शुद्धता वाली चांदी की कीमत 2 लाख 33 हजार 482 रुपये प्रतिकिलो पर पहुँच गए है।


