Betul News : तेंदुए की मौजूदगी से ग्रामीणों में दहशत, पकड़ने के लिए लगाए पिंजरे
Betul News: Presence of leopard creates panic among villagers, cages set up to catch it
Betul News : बैतूल जिले के शाहपुर ब्लॉक के भौरा क्षेत्र में तेंदुए की मौजूदगी से ग्रामीणों में दहशत बनी है। तेंदुए की मौजूदगी होने की जानकारी तब लगी जब तेंदुए ने एक गाय का शिकार किया। सोमवार को भौरा बाईपास के आसपास लोगों ने तेंदुए को देखा और इसकी सूचना वन विभाग को दी गई। वन विभाग के एसडीओ उत्तम सिंह ने बताया कि तेंदुए की मौजूदगी की जानकारी सतपुड़ा टाइगर रिजर्व की टीम को दे दी है इसे पकड़ने के लिए पिंजरे लगाए गए हैं। तेंदुए के गले में कॉलर आईडी लगी है जिसके माध्यम से लोकेशन ट्रैक की जा रही है। तेंदुए की लोकेशन ग्राम छिमडी के पास की मिली है। तेंदुए की मौजूदगी के कारण ग्रामीण दहशत में आ गए हैं। ग्रामीणों को घरों से बाहर निकालने में डर लग रहा है। वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों को सतर्क रहने की अपील की है। तेंदुए को पड़कर भोपाल वन विहार ले जाया जाएगा। समाचार लिखे जाने तक तेंदुए की तलाश जारी थी।



