Betul Crime News : पवन चक्कियों का केबल चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार, तीन आरोपी फरार

Betul Crime News: Gang stealing windmill cables busted, two accused arrested, three accused absconding

Betul Crime News :  बैतूल के भैंसदेही थाना क्षेत्र के खामला में पवन चक्कियों के इलेक्ट्रीक केवल चोरी करने वाले गिरोह का पुलिस ने भंडाफोड़ कर दिया है। इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। तीन आरोपी अभी भी फरार है। पुलिस ने आरोपियों के पास से एक चौपहिया वाहन जप्त किया है जिस पर जिलाध्यक्ष श्री राष्ट्रीय गुर्जर स्वाभिमान की नेमप्लेट लगी हुई है। चोरी का खुलासा करते हुए भैंसदेही थाना प्रभारी राजेश सातनकर ने बताया कि 7 दिसम्बर को कस्बा गस्त के दौरान पता चला की पवन चक्कियों से इलेक्ट्रानिक केवल चोरी किया जा रहा है। गस्त के दौरान सुपर वाईजर रमेश पिता उदयराज सनबारे (31) वर्ष से पुछताछ की तो उन्होंने बताया कि पवन चक्की के इलेक्ट्रानिक केवल चोरी हो गए है।

पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटना के संबंध में कई लोगों से पुछताछ की तो पता चला की घटना स्थल पर बिना नम्बर प्लेट की महिन्द्रा गाड़ी खड़ी थी, जिसके आगे जिलाध्यक्ष श्री राष्ट्रीय गुर्जर स्वाभिमान की नेमप्लेट लगी थी। पुलिस ने तत्काल उक्त वाहन की तलाश शुरू कर दी। पुलिस की यह गाड़ी कौडिय़ा जोड़ पर मिली, जिसकी घेराबंदी करते हुए पकड़ा। गाड़ी में सवार लखन पिता नगदीराम गुर्जर (32) निवासी समसखेड़ी जिला देवास और संजय पिता चंदर गुर्जर (32) निवासी धावलराय जिला सिहोर को हिरासत में लिया गया। जब गाड़ी तलाशी ली गई तो पीछे सीट के नीचे डिक्की में इलेक्ट्रानिक केवल और अन्य सामान रखा मिला। जब दोनों युवकों से पुछताछ की तो उन्होंने पवन चक्की का सामन चोरी करना कबूल किया गया। इस चोरी की घटना में अमन गुर्जर, बिरबल गुर्जर और बलराम गुर्जर निवासी समसखेड़ी जिला-देवास भी शामिल होने की बात सामने आई है। यह तीनों आरोपी अभी फरार चल रहे है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों के पास से 5 लाख 20 हजार कीमत का इलेक्ट्रानिक सामान जप्त किया है। घटना में प्रयुक्त किए गए वाहन को भी जप्त किया गया है। पुलिस फरार आरोपियों की भी तलाश कर रही है। इस कार्रवाई में भैंसदेही थाना प्रभारी राजेश सातनकर, उपनिरीक्षक आशीष कुमरे, सहायक उप निरीक्षक महेश कुमार, आरक्षक मनोज, सोनू, तनवीर, नरेन्द्र और नारायण की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button