Betul News : लूट की घटना का खुलासा: चाकू की नोक पर दंपति से लूटे थे सोने- चांदी के आभूषण
Betul News: Robbery incident revealed: Gold and silver jewellery stolen from couple at knife point

Betul News : बैतूल जिले के थाना बैतूल बाजार पुलिस ने चाकू अड़ाकर की गई सोने के आभूषणों की लूट का सफलतापूर्वक अनावरण करते हुए मुख्य आरोपी को पी.आर. पर लेकर लूट का माल बरामद किया। पुलिस के मुताबिक 11 मई 2025 की रात लगभग 11:30 बजे ताप्ती घाट मोड़ पर फरियादी दीपचंद राठौर एवं उनकी पत्नी को तीन अज्ञात बदमाशों ने मो.सा. रोककर चाकू दिखाते हुए सोने के कान के झुमके व मंगलसूत्र लूट लिए। लूटे गए *आभूषणों की कीमत लगभग 40,000 रुपये* आंकी गई। इस पर थाना बैतूल बाजार में अपराध धारा 309(4) बीएनएस* के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया।
जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज, मुखबिर सूचना एवं तकनीकी विश्लेषण के आधार पर यह तथ्य सामने आया कि *लूट की वारदात संजू उर्फ संजय परते (ग्यारसपुर), मोहित उइके (किला खंडारा) एवं लंगडू (बगबाड़)* द्वारा की गई थी। मुख्य आरोपी संजू उर्फ संजय परते पूर्व से जेल में बंद होने के चलते उसे माननीय न्यायालय से 1 दिवस का पी.आर. लेकर पुलिस टीम द्वारा घटना स्थल ताप्ती घाट क्षेत्र में ले जाया गया। आरोपी के मैदानदर्शी बयान पर उसकी निशानदेही से जंगल में अर्जुन के पेड़ के नीचे छिपाकर रखे गए सोने जैसे कान का झाला, मंगलसूत्र पेंडल एवं 12 मोती 4 दिसंबर 2025 को बरामद कर विधिवत जप्त किए गए। अन्य आरोपी मोहित उइके एवं लंगडू फरार हैं, जिनकी तलाश लगातार जारी है।
पुलिस टीम का योगदान
कार्रवाई में निरीक्षक अंजना धुर्वे, थाना प्रभारी बैतूल बाजार, उप निरीक्षक नरेन्द्र सिंह ठाकुर, सउनि रमन कुमार धुर्वे, आरक्षक 174 माखन पाल, आरक्षक 464 विशाल यादव
का सराहनीय योगदान रहा।



