MP Cold Wave Alert :  मध्य प्रदेश में भोपाल, इंदौर समेत 19 जिलों में शीतलहर का अलर्ट, ठंड ने किया परेशान

MP Cold Wave Alert: Cold wave alert in 19 districts of Madhya Pradesh including Bhopal and Indore, cold caused trouble.

File photo

MP Cold Wave Alert :  मध्य प्रदेश के कई जिले शीतलहर की चपेट में है। कड़ाके की ठंड के कारण जनजीवन  प्रभावित हुआ है। एमपी के गिरवर में तापमान 6.4, राजगढ़ 6.5 और हिल स्टेशन पचमढ़ी में 6.6, इंदौर 6.6 डिग्री दर्ज किया है। बैतूल का तापमान भी 10.4 डिग्री दर्ज किया है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटे के दौरान भोपाल, सीहोर, राजगढ़, इंदौर, शाजापुर जिलों में  तीव्र शीतलहर और खंडवा, खरगौन, बडवानी, देवास, शिवपुरी, सतना, शहडोल, उमरिया, जबलपुर, छतरपुर जिलों में शीतलहर चलने की संभावना बनी है। 

उत्तर भारत से आ रही हवाओं के कारण मध्य प्रदेश के कई जिले ठंड की चपेट में आ गए हैं। अभी और कुछ दिनों तक ठंड से राहत मिलने की संभावना नहीं है। तापमान में मामूली उतार-चढ़ाव हो सकता है। शाम के समय कड़ाके की ठंड का एहसास होने लगता है। लोग ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा लेने के लिए मजबूर है। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button