दैनिक राशिफल 11 नवंबर 2025 : आज कर्क राशि वालों के लिए रहेगा सफलता से भरा दिन, मिलेगा शुभ समाचार
Daily Horoscope November 11, 2025: Cancer sign people will have a successful day today, they will get good news.
दैनिक राशिफल 11 नवंबर 2025 दिन मंगलवार :
♈ मेष (Aries)
आज चंद्रमा सुख भाव में गोचर कर गजकेसरी योग बना रहा है। जीवन में सकारात्मक बदलाव आएंगे। संतान से प्रसन्नता का समाचार मिलेगा। शाम के समय रुका हुआ काम बन सकता है। कार्यक्षेत्र में सहयोगी आपकी सलाह लेंगे और प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जीवनसाथी से सहयोग और परिवार में खुशी बढ़ेगी। पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
भाग्य प्रतिशत: 85% — भगवान सूर्य को जल अर्पित करें।
♉ वृषभ (Taurus)
आज दिन आपके लिए शुभ रहेगा। वरिष्ठ और प्रभावशाली लोगों से सहयोग मिलेगा। अधिकारी आपके कार्य की सराहना करेंगे। किसी सरकारी योजना से लाभ होगा। भीड़भाड़ से बचें। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और प्रेम संबंधों में निकटता बढ़ेगी। विद्यार्थी अच्छा प्रदर्शन करेंगे।
भाग्य प्रतिशत: 85% — शिवलिंग का दूध से अभिषेक करें।
♊ मिथुन (Gemini)
आज कार्यस्थल पर स्थिति सुधरेगी। अधिकारियों के साथ संबंध बेहतर होंगे। संतान की सफलता से मन प्रसन्न रहेगा। परिवार के साथ खुशियां साझा करेंगे। जरूरी खरीदारी संभव है। यात्रा के दौरान सतर्क रहें। जीवनसाथी के सहयोग से अटका कार्य पूरा होगा।
भाग्य प्रतिशत: 80% — गायत्री मंत्र का जाप करें।
♋ कर्क (Cancer)
आज का दिन सम्मान और सफलता दिलाने वाला रहेगा। कार्यस्थल पर आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। माता-पिता के सहयोग से पारिवारिक समस्या सुलझेगी। संपत्ति से जुड़ा कोई निर्णय आपके पक्ष में रहेगा। शुभ समाचार मिल सकता है। रुके कार्य पूरे होंगे।
भाग्य प्रतिशत: 90% — शिव चालीसा का पाठ करें।
♌ सिंह (Leo)
आज आपके कार्य की सराहना होगी, लेकिन नए शत्रु भी सामने आ सकते हैं। व्यापार में अपेक्षा से अधिक लाभ मिलेगा। धन वृद्धि होगी। कार्यभार के कारण जीवनसाथी को समय न दे पाने से नाराजगी संभव है। विद्यार्थी सफलता पाएंगे।
भाग्य प्रतिशत: 90% — गुरुजनों का आशीर्वाद लें।
♍ कन्या (Virgo)
कानूनी मामलों में जीत के संकेत हैं। संपत्ति या नौकरी में लाभ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में प्रयास सफल रहेंगे। शाम को दोस्तों के साथ धार्मिक स्थल की यात्रा संभव है। ससुराल पक्ष से सम्मान मिलेगा। पुरानी बीमारी में राहत मिलेगी।
भाग्य प्रतिशत: 80% — भगवान श्रीकृष्ण की पूजा करें।
♎ तुला (Libra)
आज लाभ के योग बन रहे हैं। परिवार में प्रसन्नता रहेगी। कार्यक्षेत्र की रुकावटें खत्म होंगी। प्रेम जीवन में उत्साह बढ़ेगा। विदेश से जुड़ी साझेदारी लाभदायक होगी। रुका हुआ धन वापस मिल सकता है। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।
भाग्य प्रतिशत: 85% — माता सरस्वती की पूजा करें।
♏ वृश्चिक (Scorpio)
व्यापारिक योजनाएं सफल होंगी। संतान की उपलब्धियों से खुशी मिलेगी। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। सरकारी सेवा से जुड़े जातक कार्य में सावधानी रखें। शाम को देव दर्शन का मन बनेगा। पिता और जीवनसाथी की सलाह लाभदायक रहेगी।
भाग्य प्रतिशत: 85% — पीपल के नीचे दीपक जलाएं।
♐ धनु (Sagittarius)
आज का दिन उन्नति देने वाला रहेगा। नौकरी में नए अवसर मिलेंगे। विदेश से शुभ समाचार मिल सकता है। रुका हुआ पैसा वापस मिलेगा। कार्यशैली की सराहना होगी। शाम का समय मनोरंजन या सामाजिक कार्यक्रमों में बीतेगा।
भाग्य प्रतिशत: 80% — भगवान विष्णु की पूजा करें।
♑ मकर (Capricorn)
पारिवारिक और आर्थिक मामले सुलझेंगे। व्यापार में मुनाफा होगा। माता-पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। ससुराल पक्ष से धन लाभ संभव है। जीवनसाथी का उपहार प्रसन्नता देगा। विद्यार्थी उच्च शिक्षा में सफलता पाएंगे।
भाग्य प्रतिशत: 85% — पीली वस्तुओं का दान करें।
♒ कुंभ (Aquarius)
आज मेहनत के बाद सफलता मिलेगी। मानसिक तनाव संभव है। प्रेम संबंधों में मतभेद हो सकता है, लेकिन स्थिति सुधरेगी। कार्यक्षेत्र में परिश्रम रंग लाएगा। भाई-बहनों के विवाह प्रस्ताव मिल सकते हैं। वाणी और क्रोध पर संयम रखें।
भाग्य प्रतिशत: 70% — गायत्री चालीसा का पाठ करें।
♓ मीन (Pisces)
आज का दिन लाभदायक पर खर्चीला रहेगा। वैवाहिक जीवन में तनाव दूर होगा। जीवनसाथी के साथ खरीदारी या यात्रा संभव है। साझेदारी वाले कार्य में लाभ मिलेगा। धार्मिक कार्यों में भाग लेंगे। कार्यक्षेत्र में सहयोग से सफलता मिलेगी।
भाग्य प्रतिशत: 80% — पीपल पर दूध मिश्रित जल चढ़ाएं।
दैनिक राशिफल 11 नवंबर 2025 दिन मंगलवार : 


