दैनिक राशिफल 09 नवंबर 2025 : वृश्चिक राशि वालों की धन खर्च से परेशानी बढ़ेगी, जाने सभी 12 राशियों का हाल

Daily Horoscope 09 November 2025: Scorpios will face increased problems due to money expenditure, know the condition of all 12 zodiac signs.

दैनिक राशिफल – 09 नवंबर 2025, रविवार : 

मेष (Aries) –
आज मिथुन राशि में चंद्रमा आपके तीसरे भाव में रहेगा। मन कुछ चंचल रहेगा, जिससे निर्णय लेने में कठिनाई हो सकती है। विरोधियों का सामना करना पड़ेगा, पर दोपहर बाद नई ऊर्जा और प्रेरणा मिलेगी। बौद्धिक चर्चाओं और लेखन कार्यों में सफलता संभव है। परिवार के साथ समय सुखद रहेगा। स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से बाहर घूमने का कार्यक्रम टालना लाभकारी रहेगा।

वृषभ (Taurus) –
चंद्रमा आज आपके दूसरे भाव में रहेगा। दुविधा और जिद्दी स्वभाव के कारण किसी से विवाद हो सकता है। यात्रा की योजना रद्द करनी पड़ सकती है, लेकिन यह आपके लिए अच्छा रहेगा। लेखक, कलाकार और कारीगरों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। परिवार में छोटा विवाद बढ़ सकता है, इसलिए मौन रहना बेहतर रहेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

मिथुन (Gemini) –
चंद्रमा आज आपके ही राशि भाव में रहेगा। दिन लाभदायक रहेगा। सुबह से ही मन प्रसन्न रहेगा। परिवार और मित्रों के साथ आनंदपूर्ण समय बितेगा। आर्थिक लाभ और उपहार मिलने की संभावना है। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई पर पूरा ध्यान दे पाएंगे। नकारात्मक विचार दूर होंगे और आत्मविश्वास बढ़ेगा।

कर्क (Cancer) –
चंद्रमा बारहवें भाव में रहेगा, जिससे मन और शरीर दोनों में बेचैनी महसूस होगी। परिजनों से मतभेद या मनमुटाव हो सकता है। माता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी। धन खर्च बढ़ेगा। गलतफहमी और विवाद से दूर रहें। कार्यस्थल पर बातचीत में सतर्कता रखें और यथासंभव मौन रहना आपके लिए लाभदायक रहेगा।

सिंह (Leo) –
चंद्रमा ग्यारहवें भाव में रहेगा। व्यापार में लाभ और आमदनी बढ़ेगी। नौकरीपेशा लोग समय पर कार्य पूरा करेंगे। मित्रों का सहयोग मिलेगा। परिवार में कोई शुभ प्रसंग संभव है। बड़े भाई-बहनों से मदद मिलेगी। वैवाहिक जीवन बेहतर रहेगा। दिन के अंत तक स्वास्थ्य और मन दोनों अच्छे रहेंगे।

कन्या (Virgo) –
चंद्रमा आज आपके दसवें भाव में रहेगा। नए कार्य की शुरुआत सफल रहेगी। व्यापारियों और नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन लाभदायक है। पदोन्नति या मान-सम्मान मिलने की संभावना है। पिता का सहयोग मिलेगा। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

तुला (Libra) –
चंद्रमा आज आपके नवें भाव में रहेगा। नए कार्यों की शुरुआत के लिए दिन शुभ है। व्यापार में विस्तार के नए अवसर मिलेंगे। साहित्य और लेखन कार्य में रुचि बढ़ेगी। तीर्थ यात्रा या धार्मिक कार्यों में भागीदारी संभव है। दोपहर बाद मन कुछ विचलित रह सकता है। प्रेम जीवन में साथी का सहयोग मन को सुकून देगा।

वृश्चिक (Scorpio) –
चंद्रमा आठवें भाव में रहेगा। दिन सावधानी से बिताएं। नए कार्यों की शुरुआत न करें और क्रोध पर संयम रखें। किसी भी गलत कार्य से दूर रहें। सरकारी मामलों में सतर्क रहें। अधिक खर्च से चिंता हो सकती है। ध्यान और ईश्वर आराधना से मानसिक शांति मिलेगी। विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है।

धनु (Sagittarius) –
चंद्रमा सातवें भाव में रहेगा। बौद्धिक और तार्किक कार्यों में सफलता मिलेगी। व्यापार में भागीदारी से लाभ होगा। मित्रों के साथ समय अच्छा बीतेगा। जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर रहेंगे। अधूरे कार्य पूरे होंगे। सार्वजनिक जीवन में सम्मान मिलेगा। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

मकर (Capricorn) –
चंद्रमा छठे भाव में रहेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। व्यापार में लाभ और आर्थिक स्थिति में सुधार संभव है। परिवार के साथ आनंद का समय बीतेगा। विरोधियों पर विजय प्राप्त होगी। सहयोगियों का समर्थन मिलेगा। कानूनी मामलों से दूर रहना उचित रहेगा।

कुंभ (Aquarius) –
चंद्रमा पांचवें भाव में रहेगा। दिन मिश्रित रहेगा। निर्णयों में अस्थिरता के कारण भ्रम की स्थिति बनेगी। यात्रा में रुकावट आ सकती है। कार्यस्थल पर असहयोग से परेशानी संभव है। व्यापार में बड़ा निर्णय लेने से बचें। पेट संबंधी समस्या या तनाव रह सकता है। संतान की चिंता हो सकती है।

मीन (Pisces) –
चंद्रमा चौथे भाव में रहेगा। मन में थकान और असंतोष रहेगा। माता के स्वास्थ्य की चिंता बनी रहेगी। परिवार के सदस्यों से मतभेद संभव हैं। कार्यस्थल पर ध्यान केंद्रित नहीं कर पाएंगे। संपत्ति या वाहन से जुड़े दस्तावेजी कार्यों में सावधानी रखें। प्रेम संबंधों के लिए दिन अनुकूल रहेगा। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button