MP News : हिंदू संगठन और भीम आर्मी के बीच झड़प, जमकर हुआ पथराव, पुलिस ने किया लाठी चार्ज

MP News: Clash between Hindu organization and Bhim Army, heavy stone pelting, police lathi charge

Oplus_131072

MP News : मध्य प्रदेश के दतिया जिले के इंदरगढ़ कस्बे में शनिवार दोपहर भीम आर्मी और हिंदू संगठनों के बीच तनाव की स्थिति बन गई। मामला पुतला दहन को लेकर इतना बढ़ गया कि दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और देखते ही देखते झड़प और पथराव शुरू हो गया।

स्थिति बिगड़ते देख पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा और भीड़ को नियंत्रित करने के लिए वाटर कैनन का इस्तेमाल किया गया। इस दौरान तीन लोग घायल हुए, जिन्हें उपचार के लिए इंदरगढ़ अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल कस्बे में तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

जानकारी के अनुसार, शनिवार को भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी (ASP) के करीब 200 कार्यकर्ता ग्वालियर संभागीय अध्यक्ष केशव यादव के नेतृत्व में बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का पुतला दहन करने के उद्देश्य से अंबेडकर पार्क से रैली निकाल रहे थे।

जुलूस जब ग्वालियर चौराहे के पास पहुंचा, तो निर्धारित स्थान से लगभग 25 फीट पहले ही कार्यकर्ताओं ने धीरेंद्र शास्त्री का पुतला फूंक दिया। इसी दौरान वहां मौजूद हिंदू संगठनों के 70-80 कार्यकर्ताओं ने विरोध में नारेबाजी शुरू कर दी और आजाद समाज पार्टी के नेता दामोदर यादव का पुतला जलाया।

दोनों ओर से तीखी नारेबाजी और बहस के बाद मामला हाथापाई में बदल गया। प्रशासन ने हालात पर काबू पा लिया है, लेकिन क्षेत्र में एहतियात के तौर पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button