Solution Plan :बैतूल जिले में 2 लाख 7 हजार 176 उपभोक्ताओं पर 77.66 करोड़ रुपये बकाया, समाधान योजना में बिजली उपभोक्ताओं को सरचार्ज से मिलेगी छूट
Solution Plan: 2,07,176 consumers in Betul district have outstanding dues of Rs 77.66 crore. Under the solution plan, electricity consumers will be exempted from surcharge.
Solution Plan : सरकार ने बिजली उपभोक्ताओं के लिए समाधान योजना की शुरूआत की है। जिससे बकाया बिल वाले उपभोक्ताओं को सरचार्ज में छुट मिलेगी। यह योजना 3 नवम्बर से शुरू हुई है। यह आगामी फरवरी 2026 तक चलेगी। आर्थिक स्थिति या अन्य कारणों से बिजली बिल का भुगतान नहीं करने वाले ऐसे बिजली उपभोक्ता जिनका सरचार्ज बहुत अधिक बढ़ गया है, ऐसे उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए बिजली कंपनी ने समाधान योजना शुरू की है। जानकारी के मुताबिक बैतूल जिले में 2 लाख 7 हजार 176 बिजली उपभोक्ताओं पर 77.66 करोड़ रूपए की राशि बकाया है। सरचार्ज से राहत के लिए समाधान योजना निकाली जो की बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत दे सकती है। यह योजना दो चरणों में संचालित होगी। पहला चरण 3 नवम्बर से 31 दिसम्बर तक होगा, जिसमें 60 से 100 प्रतिशत सरचार्ज होगा। दूसरा चरण जिसमें 1 जनवरी से 28 फरवरी तक 2026 तक चलेगा, जिसमें 50 से 90 प्रतिशत सरचार्ज माफ होगा। एक मुश्त और 6 किस्तों में भुगतान की सुविधा मिल रही है। इस योजना में घरेलू, गैर घरेलू, कृषि, उद्योगिक श्रेणी के उन उपभोक्ताओं को शामिल किया है, जिनकी तीन माह या इससे अधिक की अवधी की राशि बकाया राशि है। योजना में सरकारी कनेक्शन को छुट के दायरे में नहीं लिया गया है।
उपभोक्ताओं को इस तरह से मिलेगा लाभ
योजना के अंतर्गत किस्तों में भुगतान के लिए विलंबित भुगतान सरचार्ज की छूट का लाभ लेने घरेलू, कृषि श्रेणी के उपभोक्ताओं को कुल बकाया का 10 फीसदी एवं गैर घरेलू व औद्योगिक श्रेणी के उपभोक्ताओं को कुल बकाया का 25 फीसदी भुगतान कर पंजीयन कराना होगा। यदि उपभोक्ता दो किस्तों का भुगतान, दूसरी किस्त की तय तिथि तक नहीं करता है तो ऐसे उपभोक्ता को डिफॉल्टर मान योजना के लाभ से वंचित किया जाएगा। सरचार्ज में छूट व डिफॉल्टर होने तक की अवधि तक का अतिरिक्त सरचार्ज देना होगा और बिल में जोड़ा जाएगा। उपभोक्ताओं को एलवी एक, पांच, एचवी पांच एकमुश्त 100 फीसदी, 90 फीसदी, एलवी एक और पांच एचवी पांच छह किस्त 70 फीसदी और 60 फीसदी, एलवी दो और चार, एचवी तीन और चार एकमुश्त 80 फीसदी, 70 फीसदी के साथ एलवी दो, चार, एचवी तीन, चार, छह किस्त 60 फीसदी 50 फीसदी जमा किया जाएगा।
इनका कहना है…..
समाधान योजना के तहत बकायादार बिजली उपभोक्ताओं को सरचार्ज में लाभ दिया जाएगा। यह योजना दो चरणा में चलेगी।
बीएस बघेल, महाप्रबंधक, बिजली कंपनी बैतूल

