Gold- Silver Price 31 October 2025: आज सोना-चांदी के दामों में हुई बढ़ोतरी, जाने 22K, 18K गोल्ड के रेट
Gold-Silver Price 31 October 2025: Gold and silver prices increased today, know the rates of 22K, 18K gold
Gold- Silver Price 31 October 2025: भारतीय सर्राफा बाजार में सोने और चांदी के दामों में उतार चढ़ाव जारी है। कभी दामों में कमी आ जाती तो कभी बढ़ोतरी हो जाती है। 31 अक्टूबर 2025 दिन मंगलवार को सोना- चांदी के दाम में बढ़ोतरी हुई है । (Gold- Silver Price) सोने की कीमत 1 लाख 10 ग्राम के पार पहुंच गये। वही शुद्ध चांदी के भाव 1 लाख प्रति किलो से अधिक पहुंच गए हैं। इंडियन बुलियन एवं ज्वेलर्स एसोसिएशन के मुताबिक शुक्रवार को 999 शुद्धता वाले 24 कैरेट सोने के दाम 120815 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गए हैं। 995 शुद्धता वाले सोने की कीमत 120331 रुपये है। 916 शुद्धता वाले 22 कैरेट सोने के दाम 110667 रुपये 10 ग्राम, 750 शुद्धता वाले 18 कैरेट शुद्धता वाले सोने के दाम 90611 रुपये, 585 शुद्धता वाले 14 कैरेट सोने के दाम 70677 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गए हैं। 999 शुद्धता वाली चांदी की कीमत 1 लाख 49 हजार 142 रुपये प्रतिकिलो पर पहुँच गए है।

