MP Weather Update : चक्रवर्ती तूफान के कारण मध्य प्रदेश के इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, जाने आगामी 4 दिन तक कहा बरसेंगे बादल
MP Weather Update: Due to Cyclone Chakravarti, these districts of Madhya Pradesh have been warned of heavy rain. Find out where it will rain for the next four days.
MP Weather Update : तीन मौसमी सिस्टम एक साथ एक्टिव होने के कारण मौसम में बदलाव आया है। पूर्वी तट पर तूफान मोथा ऐक्टिव है। पूर्व मध्य अरब सागर में डीप डिप्रेशन सिस्टम और तीसरा पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी हिमाचल की पहाड़ियों पर बना हुआ है। इन तीन सिस्टम के कारण मध्य प्रदेश में भी मौसम बदल गया है। मंगलवार को जारी की गई एडवाइजरी में बताएं कि अगले 24 घंटे के दौरान मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुरकला, सिवनी, मंडला, बालाघाट विदिशा, राजगढ़, रतलाम, आगर, अनुपपुर, डिंडोरी, छिदवाड़ा, पांढुर्णा में झंझावत और वज्रपात भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। 31 अक्टूबर तक बारिश के आसार
मौसम विभाग के मुताबिक तीन सिस्टम एक्टिव होने के कारण आगामी 31 अक्टूबर तक मध्य प्रदेश में बारिश का दौर जारी रह सकता है। मौसम साफ होने के बाद ठंड का असर देखने को मिलेगा। चक्रवर्ती और तूफान मोथा के कारण कई जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई है। यह तूफान कभी भी आंध्र प्रदेश के तटीय क्षेत्र में टकरा सकता है।




