Weather Today : जिले से हो गई मानसून की विदाई, जाने कितनी हुई कुल बारिश, अब पड़ेगी कड़ाके की ठंड
Weather Today: Monsoon has bid farewell to the district, know the total rainfall, now there will be severe cold.
Weather Today : बैतूल आखिरकार जिले से मौसम की विदाई हो गई है। मौसम की विदाई के बाद अब बारिश का समय खत्म हो गया। अब ठंड का दौर शुरू होगा। जिले के आधा दर्जन ब्लॉकों में औसत बारिश पूरी नहीं हो सकी। ऐसे हालात में सिंचाई के लिए और गर्मी में पीने के लिए पानी की किल्लत हो सकती है। रात के समय अब धीरे-धीरे गुलाबी ठंड का अहसास होने लगा है। जानकारी के मुताबिक बैतूल जिले में 16 जून को मानसून ने दस्तक दी थी, 114 दिन बाद शुक्रवार शाम तक जिले से मानसून की विदाई हो गई। चिंता की बात यह है कि जिले के 6 ब्लॉकों में औसत बारिश का कोटा पूरा नहीं हो सका। कई ब्लॉकों में जलाशय भी खाली रह गए। ऐसे में किसानों की चिंता और बड़ गई है। बैतूल ब्लॉक में 807.2, शाहपुर 1008.6, मुलताई 990, प्रभातपट्टन 932.3, आमला 821, भैंसदेही 975.2 आठनेर में 749.2 मिमी बारिश हुई है। इन ब्लॉकों में औसत बारिश पूरी नहीं हो सकी। जिले में कुल औसत बारिश का आकड़ा भी पूरा नहीं हो सका। 1007 मिमी ही बारिश हो पाई है। जिले में 40 इंच ही बारिश हो सकी। औसत से 3 इंच बारिश कम हुई है, जिन ब्लॉकों में औसत बारिश पूरी हो चुकी है उसमें घोड़ाडोंगरी, चिचोली, भीमपुर ब्लॉक शामिल है।
अब होने लगा गुलाबी ठंड का अहसांस
शाम ढलते ही गुलाबी ठंड का अहसांस होने लगा है। पिछले दो दिनों से न्यूनतम तापमान में गिरावट भी आई है। शनिवार का न्यूनतम तापमान 17.8 डिग्री दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान भी 27.5 डिग्री पर चल रहा है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक आने वाले दिनों में गिरावट आएंगी और ठँड के तेवर बढ़ेगे। इस वर्ष भी कढ़ाके की ठंड पड़ने की संभावना जताई जा रही है। उत्तर भारत में बर्फबारी होती है तो जिले में कढ़ाके की ठंड पड़ेगी।



