MP Weather Update : मध्य प्रदेश के चार जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों में वज्रपात की संभावना
MP Weather Update: Heavy rain alert in four districts of Madhya Pradesh, possibility of thunderstorm in many districts
MP Weather Update : मध्य प्रदेश में अगले 24 घंटे के दौरान अनुपपुर, उमरिया, डिंडोरी, कटनी जिले में झंझावत और वज्रपात के साथ भारी बारिश होने की संभावना बनी है। उल्लेखनीय है कि प्रदेश के 12 जिलों से मानसून की विदाई हो गई है। अभी अधिकतर जिलों में मानसून सक्रिय है जिसके कारण बारिश की संभवना बनी है।
इन जिलों में बादल गरजने और बौछारें गिरने की संभावना
एमपी के भोपाल, विदिशा, रायसेन, सिहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगौन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगर, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिड, मुरैना, श्योपुरकला, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, शहडोल, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाडी, मैहर, पाढूणां जिलों में वज्रपात और हल्की बौछारें गिरने की संभवना बनी है।



