India vs Pakistan Asia Cup 2025 Final: एशिया कप के फाइनल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से हराया, तिलक वर्मा ने खेली धुआंधार पारी

India vs Pakistan Asia Cup 2025 Final: Tilak Varma played a brilliant innings as India defeated Pakistan by 5 wickets in the final of the Asia Cup.

Oplus_131072

India vs Pakistan Asia Cup 2025:  Final: एशिया कप 2025 का फाइनल मुकाबला रविवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में भारत और पाकिस्तान के बीच खेला गया, जिसमें भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से  हराकर किताब अपने नाम कर लिया। मुकाबले में भारत की शुरुआत भले ही लड़खड़ाई हो, लेकिन तिलक वर्मा और शिवम दुबे की शानदार साझेदारी ने टीम को जीत दिला दी। भारत ने नौवीं बार एशिया कप का खिताब जीता है। 

Oplus_131072

भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पाकिस्तान की टीम 19.1 ओवर में 146 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। पाकिस्तान के लिए साहिबजादा फरहान ने सबसे ज्यादा 57 रन बनाए, जबकि फखर जमान ने 46 और सैम अयूब ने 14 रन का योगदान दिया। भारत की ओर से कुलदीप यादव सबसे सफल गेंदबाज रहे, जिन्होंने 4 विकेट झटके। इसके अलावा जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती और अक्षर पटेल ने 2-2 विकेट लिए।

147 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत खराब रही। ओपनर अभिषेक शर्मा सिर्फ 5 रन बनाकर आउट हो गए, जबकि शुभमन गिल 12 रन और सूर्यकुमार यादव केवल 1 रन ही बना सके। संजू सैमसन ने 24 रन की अहम पारी खेली, लेकिन भारत की पारी लगातार दबाव में दिख रही थी।

ऐसे में तिलक वर्मा ने संयम और आत्मविश्वास के साथ बल्लेबाज़ी करते हुए शानदार 53 गेंदों में 69 रन की नाबाद अर्धशक्ति की पारी खेली है। उनकी इस पारी का साथ दिया शिवम दुबे ने 22 गेंदों में 32 रन की पारी खेलकर आउट हुये।  जिन्होंने । दोनों की साझेदारी ने भारत को मुश्किल हालात से निकालकर खिताबी जीत दिला दी।

भारत ने एक बार फिर साबित किया कि टीम न केवल अनुभव पर, बल्कि युवा खिलाड़ियों के दम पर भी बड़े मुकाबले जीत सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button