Betul Crime News Today : मुलताई में लूट के प्रयास का मामला: पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा
Betul Crime News Today: Attempted robbery case in Multai: Police arrested two accused
Betul Crime News Today : बैतूल के मुलताई पुलिस ने लूट के प्रयास के तीन मामलों में संलिप्त दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पकड़े गए आरोपियों के पास से एक स्कूटी और दो मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं, जबकि अन्य फरार साथियों की तलाश जारी है।
घटना ऐसे हुई
शुक्रवार रात (26 सितंबर 2025) लगभग 12:30 बजे गांधी चौक से घर लौट रहे फरियादी मयंक सोनी और उनके दो साथियों को पुरानी अशोक टॉकीज के पास चार संदिग्ध युवकों ने रोकने की कोशिश की। इस दौरान एक आरोपी ने रॉड से हमला करने का प्रयास किया, जबकि दूसरे ने कट्टा निकालकर धमकाया।
शोरगुल सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुँच गए। घबराए आरोपी एक सफेद रंग की एक्सेस स्कूटी मौके पर छोड़कर भाग निकले।
पुलिस की कार्रवाई
सूचना मिलते ही थाना मुलताई पुलिस मौके पर पहुँची और फरियादी की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 944/25 धारा 309(5), 312 बीएनएसएस के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की।
जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर सूचना के आधार पर पुलिस ने आरोपी राकेश गलफट (निवासी गुरु साहब वार्ड, मुलताई) को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने सर्राफा व्यापारियों की रैकी करने की बात कबूल की। राकेश ने बताया कि उसने अपने साथियों गब्बर (निवासी बैतूल) और जबलपुर के अन्य दो युवकों के साथ मिलकर योजना बनाई थी।
गिरफ्तार आरोपी
- संजीव संज्ञा पिता शिवशंकर संज्ञा (57), निवासी अष्टविनायक कॉलोनी, गौढ़ाना, बैतूल
- राकेश गलफट पिता बाबुराव गलफट (30), निवासी गुरु साहब वार्ड, मुलताई
बरामद सामग्री
- 01 सफेद रंग की एक्सेस स्कूटी
- 02 मोबाइल फोन
पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका
इस कार्रवाई में एसडीओपी मुलताई एस.के. सिंह, थाना प्रभारी निरीक्षक देवकरण डेहरिया, उप निरीक्षक छत्रपाल धुर्वे सहित आरक्षक प्रिंस अहिरवार, नरेन्द्र कुशवाह, सेवाराम, संजीत जाट और गोपाल की अहम भूमिका रही।



