Betul Congress News : भाजपा जिला अध्यक्ष और मंडल अध्यक्ष भ्रष्टाचार में लिप्त: निलय डागा
Betul Congress News: BJP District President and Mandal President involved in corruption: Nilay Daga
Betul Congress News : शनिवार को कांग्रेस कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में कांग्रेस जिला अध्यक्ष निलय डागा ने भाजपा पर जमकर निशाना सादा है। श्री डागा ने आरोप लगाते हुए कहां की भाजपा की सरकार 50% कमीशन पर चल रही है। भाजपा के जिला अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष और कार्यकर्ता सब भ्रष्टाचार में डूबे हुए हैं। भाजपा का विकास बारिश में बह जाता है। श्री डागा ने कहा कि कांग्रेस को मजबूत करने के लिए हर बूथ पर महिला कार्यकर्ता को खड़ा किया जाएगा। कांग्रेस में महिलाओ को संगठन में प्रथमिकता से जगह देंगे। भाजपा के मंत्री माफी मांगे: सरवटे
प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कांग्रेस की अजजा प्रदेश अध्यक्ष चंदा सरवटे ने कहा कि भाजपा ने हमेशा महिलाओं का अपमान किया है। एमपी में भाजपा के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने प्रियंका गांधी के खिलाफ अशोभनीय टिप्पणी की है। मंत्री को सार्वजनिक माफी मांगना चाहिए और अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए। मंत्री ने माफी नही माँगी तो महिला कांग्रेस सड़क पर उतरकर विरोध करेगी।



