Betul Crime News Today :  नगर पालिका के कचरा गाड़ी पर तैनात सहायकर्मी की हत्या का खुलासा, 2 नाबालिग आरोपी गिरफ्तार

Betul Crime News Today: Murder of assistant worker posted on municipal garbage vehicle revealed, 2 minor accused arrested

Betul Crime News Today :  गंज थाना पुलिस ने एक अंधे हत्याकांड का सफलतापूर्वक खुलासा करते हुए दो अपचारी बालकों को गिरफ्तार किया है। तीसरे आरोपी की तलाश जारी है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक बैतूल  वीरेंद्र जैन के निर्देशन में की गई।

घटना का संक्षिप्त विवरण

दिनांक 19 सितंबर को फरियादी निर्मला पवार ने गंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनका पुत्र दीपक पवार (उम्र 22 वर्ष), जो नगर पालिका बैतूल में कार्यरत था, 17 सितंबर से लापता है। उसी दिन पुलिस को सूचना मिली कि हमलापुर-मलकापुर मार्ग पर खेत के किनारे एक अज्ञात युवक का शव पड़ा है।

गंज थाना प्रभारी निरीक्षक  नीरज पाल ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल को सुरक्षित किया। मृतक के सिर, गर्दन, छाती और हाथ पर धारदार हथियार के गहरे घाव पाए गए। फरियादी द्वारा शव की पहचान दीपक पवार के रूप में की गई।

साक्ष्य संकलन और जांच

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक  वीरेंद्र जैन, एएसपी  कमला जोशी एवं एसडीओपी  सुनील लता ने घटनास्थल का सूक्ष्म निरीक्षण किया। सीन ऑफ क्राइम यूनिट व डॉग स्क्वॉड की मदद से वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए गए।

थाना गंज में धारा 103(1) BNS के अंतर्गत प्रकरण दर्ज किया गया।

गिरफ्तारी और खुलासा

22 सितंबर को मुखबिर से सूचना मिलने पर पुलिस ने ग्राम बाजपुर रोड पर घेराबंदी कर दो अपचारी बालकों को पकड़ा। पूछताछ में उन्होंने स्वीकार किया कि नशे की हालत में दीपक पवार ने उनकी मां के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी, जिससे गुस्से में आकर उन्होंने चाकू से उसकी हत्या कर शव को खेत में फेंक दिया।

पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त चाकू और मृतक की पल्सर बाइक बरामद कर ली है। दोनों आरोपियों को किशोर न्यायालय में पेश किया गया। तीसरा आरोपी बालक फरार है, जिसकी तलाश जारी है।

टीम की सराहनीय भूमिका

इस खुलासे में गंज थाना प्रभारी निरीक्षक नीरज पाल, उपनिरीक्षक इरफान कुरैशी सहित प्रआर मंतराम, आशीष, नीलेश, हितूलाल, सीताराम, अतुल, नरेंद्र, सुरजीत, अनिरूद्ध, नवीन, गजानंद, देवेन्द्र, दीपक और साइबर सेल के आरक्षक बलराम, दीपेन्द्र व राजेन्द्र धाड़से की विशेष भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button