Betul Rajnitik Halchal : :कांग्रेस में ‘भऊजी राजनीति’ का संग्राम, बड़े भऊजी ने छोटे भऊजी को किया किनारे

Betul Political Halchal: Battle of 'Bhauji Politics' in Congress, elder brother sidelines younger brother

Betul Rajnitik Halchal : कांग्रेस की सियासत में ‘भऊजी’ की जंग खुलकर सामने आ गई है। लंबे समय से दबे-दबे सियासी टकराव का आखिरकार खुला मंच बन गया, जब बड़े भऊजी ने छोटे भऊजी को निपटा दिया और उसी गुट का हाथ थाम लिया, जिससे उनकी कभी नहीं बनती थी।

कहा जाता है कि बड़े भऊजी की फितरत ही ऐसी रही है कि उन्होंने कभी छोटे भऊजी को पार्टी में आगे बढ़ने का मौका नहीं दिया। आज भी वही हुआ, जिसकी किसी ने उम्मीद नहीं की थी।

हालांकि सार्वजनिक तौर पर दोनों के बीच गहरी मित्रता और ‘खासमखासी’ का रिश्ता दिखता है, लेकिन राजनीतिक सूत्रों का दावा है कि बड़े भऊजी ने छोटे को किनारे करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। अगर सचमुच दोस्ताना उतना ही मजबूत होता तो बड़े भऊजी, छोटे भऊजी की नाराज़गी और सम्मान को देखते हुए उस मंच पर जाते ही नहीं।

जानकारों का कहना है कि कुनबी समाज की राजनीति में बड़े भऊजी अकेले फ्रंट पर खेलना चाहते हैं और किसी और को आगे नहीं आने देना चाहते। यही वजह है कि अब कांग्रेस की आंतरिक राजनीति में ‘भऊजी बनाम भऊजी’ की जंग खुलकर सामने आ गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button