Gold- Silver Price 16 September 2025: सोना-चांदी के दामों में आज फिर बढ़ोतरी, जाने 22 कैरेट गोल्ड के दाम
Gold- Silver Price 16 September 2025: Gold and silver prices increased again today, know the price of 22 carat gold

Gold- Silver Price 16 September 2025: भारतीय सर्राफा बाजार में सोने और चांदी के दामों में उतार चढ़ाव जारी है। कभी दामों में कमी आ जाती तो कभी बढ़ोतरी हो जाती है। 16 सितंबर 2025 दिन मंगलवार को सोना-चांदी के दामों में बढ़ोतरी हुई है। (Gold- Silver Price) सोने की कीमत 1 लाख 10 ग्राम के पार पहुंच गये। वही शुद्ध चांदी के भाव 1 लाख प्रति किलो से अधिक पहुंच गए हैं। इंडियन बुलियन एवं ज्वेलर्स एसोसिएशन के मुताबिक मंगलवार को 999 शुद्धता वाले 24 कैरेट सोने के दाम 110540 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गए हैं। 995 शुद्धता वाले सोने की कीमत 110097 रुपये है। 916 शुद्धता वाले 22 कैरेट सोने के दाम 101255 रुपये 10 ग्राम, 750 शुद्धता वाले 18 कैरेट शुद्धता वाले सोने के दाम 82905 रुपये, 585 शुद्धता वाले 14 कैरेट सोने के दाम 64666 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गए हैं। 999 शुद्धता वाली चांदी की कीमत 1 लाख 28 हजार 989 रुपये प्रतिकिलो पर पहुँच गए है।



