Gold- Silver Price 15 September 2025: आज सोना-चांदी हुआ सस्ता, जाने 22K, 18K और 14K गोल्ड के दाम
Gold- Silver Price 15 September 2025: Gold and silver became cheaper today, know the prices of 22K, 18K and 14K gold

Gold- Silver Price 15 September 2025: भारतीय सर्राफा बाजार में सोने और चांदी के दामों में उतार चढ़ाव जारी है। कभी दामों में कमी आ जाती तो कभी बढ़ोतरी हो जाती है। 15 सितंबर 2025 दिन सोमवार को सोना-चांदी के दामों में कमी आई है। (Gold- Silver Price) सोने की कीमत 1 लाख 10 ग्राम के पार पहुंच गये। वही शुद्ध चांदी के भाव 1 लाख प्रति किलो से अधिक पहुंच गए हैं। इंडियन बुलियन एवं ज्वेलर्स एसोसिएशन के मुताबिक सोमवार को 999 शुद्धता वाले 24 कैरेट सोने के दाम 109511 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गए हैं। 995 शुद्धता वाले सोने की कीमत 109072 रुपये है। 916 शुद्धता वाले 22 कैरेट सोने के दाम 100313 रुपये 10 ग्राम, 750 शुद्धता वाले 18 कैरेट शुद्धता वाले सोने के दाम 82133 रुपये, 585 शुद्धता वाले 14 कैरेट सोने के दाम 64064 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गए हैं। 999 शुद्धता वाली चांदी की कीमत 1 लाख 27 हजार 791 रुपये प्रतिकिलो पर पहुँच गए है।


