Mata Vaishno Devi Yatra : आज से शुरू होने वाली माता वैष्णो देवी यात्रा फिर स्थगित
Mata Vaishno Devi Yatra: Mata Vaishno Devi Yatra which was to start from today has been postponed again
Mata Vaishno Devi Yatra : जम्मू कश्मीर के कटरा में मां वैष्णो देवी के दर्शन के लिए निकले भक्तों को रविवार को बड़ी निराशा का सामना करना पड़ा। श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने 14 सितंबर, रविवार को शुरू होने वाली यात्रा को अगले आदेशों तक स्थगित करने का निर्णय लिया है।
श्राइन बोर्ड ने बताया कि भवन क्षेत्र सहित सभी मार्गों पर लगातार हो रही भारी बारिश और बिगड़े मौसम की वजह से श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए यह कदम उठाना पड़ा है। बोर्ड ने शनिवार रात करीब 8:00 बजे अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर जानकारी साझा कर कहा कि मौसम अनुकूल होने तक यात्रा शुरू नहीं की जाएगी। इस निर्णय के बाद यात्रा की तैयारियों में जुटे हजारों श्रद्धालुओं को अब मां के दरबार तक पहुंचने के लिए और इंतजार करना पड़ेगा।



