MP Weather Alert : अगले 24 घंटे के दौरान एमपी के 22 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

MP Weather Alert: Heavy rain alert in 22 districts of MP during next 24 hours

MP Weather Alert :  पिछले 24 घंटों के दौरान, प्रदेश के नर्मदापुरम, ग्वालियर संभागों के जिलों में अनेक स्थानों पर भोपाल, इंदौर, उज्जैन, चंबल, रीवा, जबलपुर, शहडोल, सागर संभागों के जिलों में अधिकांश स्थानों पर वर्षा दर्ज की गई। मौसम विभाग भोपाल ने शुक्रवार को जारी की गई एडवाइजरी में अगले 24 घंटो के दौरान एमपी के  झाबुआ, रतलाम, मंदसौर, नीमच, सिहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, खंडवा, खरगौन, बड़वानी, अलीराजपुर, धार, इंदौर, उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगर, गुना, श्योपुरकला, नरसिंहपुर जिलों में भारी वर्षा, झंझावत और वज्रपात की संभावना बनी है।
इन जिलों में वज्रपात की संभावना
भोपाल, विदिशा, रायसेन, बुरहानपुर, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिड, मुरैना, सिगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, अनुपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, पन्ना, दमोह, सागर, छत्तरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, मैहर, पांढुर्णा जिलों में वज्रपात की संभावना है। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button