Betul News : जंगली जानवरों का आतंक, किसानों की फसलें चौपट, मुआवज़े की मांग तेज
Betul News: Terror of wild animals, farmers' crops destroyed, demand for compensation intensifies
Betul News : बैतूल जिले के मुलताई क्षेत्र में इन दिनों जंगली जानवरों का आतंक किसानों के लिए सिरदर्द बना हुआ है। ग्राम गोपालतलाई के खेतों में जंगली सुअर, नीलगाय और हिरणों ने धावा बोलकर मक्का और सोयाबीन की फसलें बर्बाद कर दी हैं। इससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है।
किसान परमेश्वर बारस्कर का कहना है कि पूरे गांव में दर्जनों किसानों की फसल चौपट हो गई है। खेतों में महीनों की मेहनत रातों-रात मिट्टी में मिल गई, लेकिन वन विभाग लगातार शिकायतों के बावजूद कार्रवाई नहीं कर रहा है। किसान अब शासन-प्रशासन से फसल का सर्वे कर मुआवज़ा देने की मांग कर रहे हैं।
- Betul Mandi Bhav 03 September 2025 : आज 03 सितंबर 2025 के बैतूल मंडी भाव, 7 हजार बोरे रही उपज की आवक
ग्रामीणों का कहना है कि यदि जल्द ही ठोस कदम नहीं उठाए गए तो हालात और बिगड़ सकते हैं। किसानों ने चेतावनी दी है कि उनकी समस्याओं पर ध्यान न दिया गया तो वे आंदोलन करने पर मजबूर होंगे।
इनका कहना है…..
जंगली जानवरों से फसल को नुकसान हुआ है तो इसका मुआवजा राजस्व विभाग की तरफ से दिया जाता है। वन्य प्राणियों से किसान परेशान है तो इस संबंध में मैं अधिकारियों से चर्चा कार्रवाई करेंगे।
वासु कनोजिया सीसीएफ बैतूल



