MP Heavy Rain Alert : 3 और 4 अगस्त को एमपी के इन जिलों में होगी भारी बारिश, आज यहां बरसेंगे बादल
MP Heavy Rain Alert: There will be heavy rain in these districts of MP on 3 and 4 August, it will rain here today
MP Heavy Rain Alert : मध्य प्रदेश में बारिश का दौर जारी। कहीं तेज तो कहीं रिमझिम बारिश हो रही है। 3 और 4 अगस्त नर्मदा पुरम संभाग के कई जिलों में भारी बारिश की संभावना बनी हुई है। कई जिलों में कम बारिश अभी की चिंता का कारण बनी हुई है। अगले 24 घंटे में यहां होगी बारिश
मौसम विभाग भोपाल में मंगलवार को जारी की गई एडवाइजरी में बताया कि अगले 24 घंटे के दौरान नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, सिंगरौली, सीधी, अनुपपुर, शहडोल, डिडोरी, नरसिहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, पांढुर्णा जिलों में तेज बारिश की संभावना है।
इन जिलों में वज्रपात का अलर्ट
भोपाल, विदिशा, रायसेन, सिहोर, राजगढ़, खरगोन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगर, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिड, मुरैना, श्योपुरकला, रीवा, मऊगंज, सतना, उमरिया, कटनी, जबलपुर, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, मेहर जिलों में वज्रपात का अलर्ट जारी किया है।



