Katra Mata Vaishno Devi : वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर भूस्खलन में 5 की मौत, 14 घायल, यात्रा को किया स्थगित
Katra Mata Vaishno Devi: 5 killed, 14 injured in landslide on Vaishno Devi Yatra route, Yatra postponed

Katra Mata Vaishno Devi : जम्मू-कश्मीर में वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर अर्धकुमारी के पास सोमवार को बड़ा हादसा हो गया। न्यूज एजेंसी PTI की रिपोर्ट के अनुसार, भूस्खलन (Landslide) की चपेट में आने से 5 श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि 14 लोग घायल हुए हैं। घायलों को उपचार के लिए तत्काल कम्युनिटी हेल्थ सेंटर, कटरा में भर्ती कराया गया है।
मौसम बना हादसे की वजह
बीते कुछ दिनों से क्षेत्र में लगातार खराब मौसम बना हुआ है। प्रशासन ने पहले ही मौसम चेतावनी के चलते वैष्णो देवी यात्रा को स्थगित कर दिया था। इसके बावजूद अर्धकुमारी के पास श्रद्धालुओं का जत्था लौटते समय भूस्खलन का शिकार हो गया।
राहत-बचाव कार्य जारी
सूचना मिलते ही SDRF, पुलिस और स्थानीय प्रशासन की टीमों ने मौके पर पहुंचकर मलबा हटाने का कार्य शुरू किया। कई घंटे के प्रयासों के बाद घायलों को निकालकर अस्पताल भेजा गया।
अगले 24 घंटे के लिए अलर्ट
मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे तक बारिश का अलर्ट जारी किया है। प्रशासन ने यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए यात्रा को अगले आदेश तक स्थगित रखने का निर्णय लिया है।