Betul Crime News Today : विवाद करने से मना किया तो ट्राफिक पुलिस कर्मी के साथ की मारपीट, तीन आरोपी गिरफ्तार

Betul Crime News Today: When traffic police personnel refused to quarrel, they were beaten up, three accused arrested

Betul Crime News Today :  कोठीबाजार बस स्टैंड पर नशे में धूत कुछ युवक जमकर विवाद कर रहे थे। वहां मौजूद ट्राफिक पुलिसकर्मी ने युवकों को विवाद करने से मना किया। जिससे आक्रोशित युवकों ने ट्राफिक पुलिसकर्मी के साथ मारपीट कर दी। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार दो आरोपियों पर अड़ीबाजी, चोरी सहित कई मामले पहले से दर्ज है।

कोतवाली थाना प्रभारी रविकांत डेहरिया ने बताया कि सोमवार की शाम को कोठीबाजार बस स्टैंड पर नशे की धूत में तीन युवक आपस में विवाद कर रहे थे। युवकों के पास में चाकू भी मौजूद था। मौके पर मौजूद ट्राफिककर्मी ने युवकों को विवाद करने से रौका और चाकू छीन लिया। विवाद करने से रोका तो युवकों ने ट्राफिक पुलिसकर्मी आरक्षक रामकृष्ण धनवारे पर हमला कर मारपीट कर दी। मारपीट में आरक्षक को चोट आई है जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल लेजाया गया। ओपीडी उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई।  विवाद करने और आरक्षक के साथ मारपीट करने वाले आरोपी संजय कॉलोनी ताप्ती टॉवर के पास गंज निवासी सुनील पिता राजू बारस्कर (32), ग्रीन सिटी गंज निवासी शुभम् उर्फ टिल्लू पिता मोहन पवार (23) और भैंसदेही के ग्राम गार पठार निवासी प्रवीण पिता तेजीलाल उईके (19) को गिरफ्तार किया है। सुनील और शुभम् पूर्व के 15-15 अपराधिक मामले दर्ज है। आरोपियों के पास से चाकू बरामद किया है।

घेराबंदी कर आरोपियों को दबोचा

पुलिस ने बताया कि आरक्षक पर हमला करने के बाद आरोपी भाग रहे थे। इसी दौरान पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपी बस स्टैंड पर कोई गंभीर अपराध को अंजाम देने की फिराक पर थे, लेकिन आरक्षक ने इनके मनसूबों पर पानी फेर दिया। मारपीट के बावजूद भी ट्राफिक पुलिसकर्मी ने अपना साहस का परिचय दिया है। आरोपी को गिरफ्तार करने में थाना प्रभारी रविकांत डेहरिया यातायात प्रभारी गजेन्द्र केन, उपनिरीक्षक पंचम उईके, सहायक उपनिरीक्षक अरूण यादव, प्रधान आरक्षक दिनेश निमोदा, कमलेश पाल, धर्मचंद सहित अन्य की महत्वपूर्ण भूमिका रही।    विवाद से रोका तो ट्रैफिक पुलिसकर्मी पर हमला तीन आरोपी गिरफ्तार, दो पर दर्ज 15-15 अपराध बैतूल। कोठीबाजार बस स्टैंड पर सोमवार शाम नशे में धुत तीन युवकों ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी पर हमला कर दिया। आरोपी आपस में विवाद कर रहे थे। ड्यूटी पर मौजूद आरक्षक रामकृष्ण धनवारे ने जब उन्हें विवाद करने से रोका और युवकों के पास से चाकू छीन लिया, तो वे भड़क उठे और पुलिसकर्मी के साथ मारपीट कर दी। हमले में आरक्षक को चोटें आईं, जिन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया। उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। पुलिस ने बताया कि आरोपियों को घेराबंदी कर दबोच लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों में संजय कॉलोनी ताप्ती टॉवर गंज निवासी सुनील पिता राजू बारस्कर (32), ग्रीन सिटी गंज निवासी शुभम उर्फ टिल्लू पिता मोहन पवार (23) और ग्राम गार पठार भैंसदेही निवासी प्रवीण पिता तेजीलाल उईके (19) शामिल हैं। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, सुनील और शुभम दोनों पर पहले से ही चोरी, अड़ीबाजी और अन्य संगीन धाराओं में 15-15 आपराधिक मामले दर्ज हैं। आरोपी बस स्टैंड पर किसी गंभीर वारदात की फिराक में थे, लेकिन आरक्षक की सजगता से उनके इरादे नाकाम हो गए। घटना के बाद तत्काल घेराबंदी कर तीनों को पकड़ लिया गया। उनके पास से चाकू भी जब्त किया गया है। थाना प्रभारी रविकांत डेहरिया ने बताया कि ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने बहादुरी दिखाते हुए न सिर्फ चाकू छीना, बल्कि आरोपियों को भागने से भी रोका। गिरफ्तारी की कार्रवाई में यातायात प्रभारी गजेन्द्र केन, एसआई पंचम उईके, एएसआई अरुण यादव, प्रधान आरक्षक दिनेश निमोदा, कमलेश पाल, धर्मचंद सहित पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button