MP Weather Alert : MP Weather Alert : स्ट्रांग सिस्टम बनने से एमपी में इस दिन से शुरु होगा भारी बारिश का दौर, बैतूल के भीमपुर 7 इंच बरसा पानी
MP Weather Alert: MP Weather Alert: Due to formation of strong system, heavy rains will start from this day in MP, 7 inches of rain fell in Bhimpur of Betul

MP Weather Alert : नया स्ट्रांग सिस्टम बनने के कारण मध्य प्रदेश में एक बार फिर भारी बारिश का दौर शुरू होने वाला है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक 21 अगस्त से एमपी में फिर से झमाझम बारिश का दौर शुरू होगा। आगामी 23 अगस्त तक तेज बारिश हो सकती है। प्रदेश के बैतूल जिले के भीमपुर ब्लॉक में 24 घंटे के भीतर 7 इंच बारिश दर्ज की गई। कई जिलों में तेज बारिश होने के समाचार मिले है।
अगले 24 घंटे में यहां होगी बारिश
अगले 24 घंटे में छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, पांढुर्णा, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगौन, बड़वानी, डिंडोरी, नरसिंहपुर जिलों में भारी बारिश की संभावना बनी है। इसके अलावा भोपाल, विदिशा, रायसेन, सिहोर, राजगढ़, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगर, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिड, मुरैना, श्योपुरकला, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, अनुपपुर, शहडोल, उमरिया, कटनी, जबलपुर, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, मेहर जिलों में कही- कही वज्रपात के साथ बारिश होगी।
20 अगस्त को यहां होगी बारिश
रायसेन, सिहोर, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगौन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, रतलाम, मंदसौर, नीमच, डिंडोरी, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, पांढुर्णा। भोपाल, विदिशा, राजगढ़, इंदौर, उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगर, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिड. मुरैना, श्योपुरकला, सिंगरोली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, अनुपपुर, शहडोल, उमरिया, कटनी, पन्ना, दमोह, सागर, छतरप्र, टीकमगढ़, निवाडी, मैहर बारिश की संभावना बनी है।
21 अगस्त को झमाझम बारिश का अलर्ट
नर्मदापुरम, बैतूल, अनुपपुर, डिंडोरी, छिंदवाडा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, पांढुर्णा। भोपाल, विदिशा, रायसेन, सिहोर, राजगढ़, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगौन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, थार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगर, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरेना, श्योपुरकला, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, शहडोल, उमरिया, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाडी, मैहर बारिश की चेतावनी जारी की है।

22 अगस्त में इन जिलों में होगी बारिश
नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, अनुपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, छिदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाडी, मैहर, पांढुर्णा। भोपाल, विदिशा, रायसेन, सिहोर, राजगढ़, बुरहानपुर, खंडवा, खरगौन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगर, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुकलां, जबलपुर, नरसिंहपुर, दमोह, सागर झमाझम बरसेंगे बादल।

23 अगस्त अधिकतर जिलों में बारिश के आसार
विदिशा, गुना, अशोकनगर, रीवा, जबलपुर, नरसिंहपुर, मडला, छतरपुर, भोपाल, रायसेन, राजगढ़, नर्मदापुरम, बैतूल, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, सिंगरौली, सीधी, मऊगंज, सतना, अनुपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, छिंदवाड़ा, सिवनी, बालाघाट, पन्ना, दमोह, सागर, टीकमगढ़, निवाड़ी, मैहर, पांढुर्णा सिहोर, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगौन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगर, मंदसौर, नीमच, शिवपुरी, श्योपुरकलां में बारिश के आसार है।
24 घंटे के भीतर 7 इंच बारिश, उफने नदीं नाले
जिले में जारी है रूक-रूक कर बारिश का दौर
बैतूल जिले में रूक-रूक कर बारिश का दौर जारी है। कुछ क्षेत्रों में तेज बारिश हो रही तो कहीं रिमझिम बारिश की फूआरे जारी है। 24 घंटों के भीतर जिले के भीमपुर ब्लॉक में झमाझम बारिश होने से नदी-नाले उफन गए है। इस सीजन में पहली बार भीमपुर में अत्यधिक बारिश हुई है। पिछले 24 घंटे में भीमपुर ब्लाक में 7 इंच बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा अन्य इलाकों में भी झमाझम बारिश होने के समाचार मिले है। मंगलवार को भी सुबह के समय प्रभातपट्टन सहित अन्य क्षेत्रों में तेज बारिश हुई है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो-तीन दिनों तक जिले में तेज बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। भू-अभिलेख कार्यालय से प्राप्त जानकारी के मुताबिक सोमवार सुबह 8 बजे से मंगलवार सुबह 8 बजे तक बैतूल में 12.4, घोड़ाडोंगरी 11.0, चिचोली 55.0, शाहपुर 25.2, मुलताई 26.0 प्रभातपट्टन 21.5, आमला 10.0, भैंसदेही 74.0, आठनेर 51.3, भीमपुर में 175.0 मिमी बारिश दर्ज की गई है। अब जिले में कुल औसत बारिश का आकड़ा 636.2 मिमी पर पहुंच चुका है। इसी तरह बारिश होती रही तो औसत बारिश का आकड़ा भी पूरा हो जाएगा और जलाशय भी लबालब हो जाएगे।


