Chandr Grahan 2025 : इस तारीख को लगेगा पूर्ण चन्द्र ग्रहण, लालिमा की तरह दिखेगा चंद्रमा
Chandra Grahan 2025: Full lunar eclipse will occur on this date, the moon will look like redness
Chandr Grahan 2025: खगोल विज्ञान के शौकीनों के लिए सितंबर का महीना बेहद खास होने वाला है। इस साल का दूसरा चंद्र ग्रहण 7 और 8 सितंबर की रात को लगेगा।
वैज्ञानिकों के अनुसार, जब सूर्य, पृथ्वी और चंद्रमा एक सीध में आ जाते हैं और पृथ्वी सूर्य की रोशनी को रोक देती है, तब सूर्य का प्रकाश चंद्रमा तक नहीं पहुँच पाता। यही घटना चंद्र ग्रहण कहलाती है।
यह ग्रहण भाद्रपद मास की पूर्णिमा तिथि को लगेगा और पूर्ण चंद्र ग्रहण (Total Lunar Eclipse) होगा। भारत में इसे पूरी तरह देखा जा सकेगा।
- शुरुआत – 7 सितंबर रात 9:58 बजे
- समापन – रात 1:26 बजे
- अवधि – लगभग 3 घंटे 28 मिनट
इस दौरान चंद्रमा का रंग बदलकर लालिमा लिए हुए दिखाई देगा, जिसे वैज्ञानिक भाषा में ब्लड मून (Blood Moon) कहा जाता है। यह नजारा आसमान में बेहद आकर्षक और रोमांचक होगा।