Betul News : जिला अस्पताल में दो ड्राइवरों के बीच जमकर चले लात- घुसे और चप्पलें

Betul News: Two drivers kicked and threw slippers at each other in the district hospital

Betul News :  जिला अस्पताल बैतूल में रविवार की रात उस समय अफरातफरी मच गई जब स्वास्थ्य विभाग में पदस्थ दो वाहन चालकों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मामला मारपीट तक पहुंच गया। देखते ही देखते अस्पताल परिसर में दोनों चालकों ने एक-दूसरे पर लात-घूंसे और चप्पलों से हमला कर दिया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, मामूली कहासुनी के बाद शुरू हुआ झगड़ा अचानक हिंसक हो गया। अस्पताल में मौजूद मरीज और उनके परिजन इस मारपीट को देखकर भयभीत हो गए। झगड़े के दौरान कुछ देर तक हंगामे का माहौल रहा। अस्पताल के  सुरक्षा कर्मियों ने किसी तरह दोनों चालकों को अलग कराया गया। 

कारण अभी स्पष्ट नही

हालांकि, दोनों वाहन चालकों के बीच विवाद का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। शुरुआती जानकारी के अनुसार गाड़ी के स्ट्रिंग पर पैर रखकर बैठने को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई थी, जो धीरे-धीरे बढ़ती गई और हाथापाई में बदल गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button