FASTag Annual Pass : स्वतंत्रता दिवस के मौके पर टोल पर शुरू हुई पास सुविधा, 1 वर्ष तक नही लगेगा कोई शुल्क

FASTag Annual Pass: Pass facility started at toll on the occasion of Independence Day, no fee will be charged for 1 year

FASTag Annual Pass : भारत के 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने वाहन मालिकों के लिए बड़ी सौगात दी है। NHAI ने FASTag Annual Pass लॉन्च किया है, जिसकी मदद से यात्री सिर्फ ₹3000 में एक साल या 200 ट्रिप्स तक राष्ट्रीय राजमार्गों और राष्ट्रीय एक्सप्रेसवे पर टोल-फ्री सफर कर सकेंगे।

यह योजना खासतौर पर उन निजी वाहन मालिकों के लिए है, जो नियमित रूप से नेशनल हाईवे (NH) और नेशनल एक्सप्रेसवे (NE) पर यात्रा करते हैं। पास को केवल NHAI के आधिकारिक प्लेटफॉर्म से ही एक्टिवेट किया जा सकता है।

योजना की मुख्य शर्तें:

  • यह पास सिर्फ प्राइवेट कार, जीप या वैन के लिए मान्य होगा।
  • टैक्सी, ट्रक, मिनी ट्रक और बस जैसे कमर्शियल वाहनों को इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा।
  • पास का उपयोग केवल राष्ट्रीय राजमार्गों और राष्ट्रीय एक्सप्रेसवे पर होगा; स्टेट हाईवे, नगर निगम रोड्स या पार्किंग में सामान्य FASTag शुल्क लागू रहेगा।
  • FASTag को किसी दूसरे वाहन पर इस्तेमाल करते पकड़े जाने पर पास तुरंत डिएक्टिवेट कर दिया जाएगा।

NHAI का कहना है कि इस योजना से रोजाना लंबी दूरी तय करने वाले यात्रियों को टोल खर्च में बड़ी राहत मिलेगी और डिजिटल भुगतान को भी बढ़ावा मिलेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button